
भीषण गर्मी से बचने के लिए दारुल उलूम ने जारी किया फतवा, लोगों से की ये अपील
AajTak
खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा, 'दारुल उलूम फिरंगी महल ने एक फतवा जारी करते हुए कहा है कि इस दुनिया में इंसानों, जानवरों सभी के लिए अल्लाह ने जितनी भी नेमतें फरमाई हैं, उनकी हिफाजत करना तमाम इंसानों का काम है.
पिछले कई दिनों देश में भीषण गर्मी का कहर (Heatwave) जारी है, जिसके चलते कई लोगों की मौतें भी हो रही हैं. ऐसे में गर्मी से बचाव के लिए कुछ अपील करते हुए इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की तरफ से एक फतवा जारी किया गया है. इसमें मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने गर्मी से बचाव के लिए खास अपील की है.
उन्होंने कहा कि जो ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और गर्मी में इजाफा हो रहा है, साथ ही जो हीटवेव है, उसको देखते हुए एक्टिविस्ट जनाब तारिक खांन ने एक दारुल उलूम फिरंगी महल में एक क्वेश्चनायर दाखिल करके और पूछा था कि क्या इससे बचाव के लिए इस्लाम में कोई रहनुमाई है.
'पेड़-पौधे लगाएं...'
खालिद रशीद फिरंगी महली ने आगे कहा, 'दारुल उलूम फिरंगी महल ने एक फतवा जारी करते हुए कहा है कि इस दुनिया में इंसानों, जानवरों सभी के लिए अल्लाह ने जितनी भी नेमतें फरमाई हैं, उनकी हिफाजत करना तमाम इंसानों का काम है. फतवे में आगे ये भी कहा गया है कि पॉल्यूशन से सबकी हिफाजत और ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए हम सभी को चाहिए कि पेड़-पौधे लगाएं.'
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने आगे कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने भी यही फरमाया है कि कोई इंसान पेड़ लगाएगा तो जब तक लोगों को इसका फायदा मिलता रहेगा, उसका सबाब उस शख्स को मिलता रहेगा. इतना ही नहीं पानी को बर्बाद करना गुनाह बताया गया है और मजहब-ए-इस्लाम में ये कहा गया है कि तमाम नदियां, समंदर और नहरें सब अल्लाह की नेमतें हैं, जिनकी हिफाजत करना हम सबका बुनियादी फरीदा है.
यह भी पढ़ें: ज्ञानवापी पर HC के फैसले के खिलाफ SC जाएगा AIMPLB, फिरंगी महली बोले- यहां सालों से नमाज हो रही, यह मस्जिद ही है

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











