
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की बढ़ी सुरक्षा, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी मिलेगा Y+ सिक्योरिटी कवर
AajTak
चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) ने हरियाणा चुनाव के लिए गठबंधन किया है. चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली एसपी और दुष्यंत चौटाला की जेजेपी क्रमश: दलित और जाट वोटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं. इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के राजनीतिक परिदृश्य में एक नया आयाम जोड़ने और दलित-जाट वोटरों को अपने पक्ष में करने का है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भीम आर्मी चीफ और लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ा दी है. आगामी हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने ये फैसला किया है. दरअसल, बिजनौर सांसद चंद्रशेखर आजाद को अभी तक सिर्फ यूपी में 'Y+' श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन अब उनको ये सुरक्षा कवर उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी मिलेगा.
दरअसल, चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) ने हरियाणा चुनाव के लिए गठबंधन किया है. चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व वाली एसपी और दुष्यंत चौटाला की जेजेपी क्रमश: दलित और जाट वोटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं. इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के राजनीतिक परिदृश्य में एक नया आयाम जोड़ने और दलित-जाट वोटरों को अपने पक्ष में करने का है. वहीं बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी का विस्तार कर सकते हैं. इसी के मद्देनजर दोनों राज्यों में उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है.
कैसे तय होती है सुरक्षा व्यवस्था
सुरक्षा कैटेगरी और सुरक्षाकर्मी खुफिया ब्यूरो की ओर से सुरक्षा संबंधी खतरों को देखते हुए देश के वीवीआईपी और अन्य क्षेत्रों के लोगों को यह सुरक्षा दी जाती है. भारत में 4 तरह की सुरक्षा कैटेगरी है जिसमें X, Y, Z और Z प्लस सुरक्षा कैटेगरी होती है और इसमें Z प्लस कैटेगरी सबसे बड़ी सुरक्षा कैटेगरी होती है. इन लोगों की सुरक्षा पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च हो जाते हैं. भारत में वीवीआईपी, वीआईपी, राजनेताओं, हाई-प्रोफाइल हस्तियों और दिग्गज खिलाड़ियों को यह सुरक्षा पुलिस और स्थानीय सरकार के अलावा नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स (एनएसजी), इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की ओर से दी जाती है. एनएसजी का इस्तेमाल वीवीआईपी और वीआईपी लोगों की सुरक्षा में सबसे ज्यादा किया जाता है.
1. X स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
X स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में महज 2 सुरक्षाकर्मी (कमांडो शामिल नहीं) शामिल होते हैं. यह सुरक्षा दिए जाने की बेसिक प्रोटेक्शन है. इसमें एक पीएसओ (पर्सनल सिक्यूरिटी ऑफिसर) भी होता है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











