
'भीड़ बढ़ गई, मंत्री बनने वाले दुखी, अब सिले हुए सूट का क्या करें...', महाराष्ट्र की घटना पर गडकरी ने ली चुटकी
AajTak
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को नागपुर में थे. यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति यह स्वीकार करता है कि मुझे मेरी योग्यता से अधिक मिला है तो वह व्यक्ति खुश और संतुष्ट हो सकता है. केंद्रीय मंत्री ने महाराष्ट्र की वर्तमान में सियासी स्थिति को लेकर टिप्पणी की.
महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी बात कही. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि, जो लोग मंत्री बनने की इच्छा रखते थे, वे अब दुखी हैं क्योंकि मैदान में भीड़ हो गई है, और उन्हें नहीं पता कि उन्हें अपने सिले हुए सूट का क्या करना चाहिए. यहां नागपुर विद्यापीठ शिक्षण मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, वरिष्ठ भाजपा नेता ने भूटान के प्रधान मंत्री द्वारा प्रस्तावित "domestic happy human index" के कॉनसेप्ट का उल्लेख किया और कहा कि ज्यादातर लोग कभी खुश नहीं होते हैं.
गडकरी ने ली चुटकी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, अगर कोई व्यक्ति यह स्वीकार करता है कि मुझे मेरी योग्यता से अधिक मिला है तो वह व्यक्ति खुश और संतुष्ट हो सकता है. नहीं तो नगरसेवक नाखुश हैं क्योंकि वे विधायक नहीं बने, विधायक नाखुश हैं क्योंकि वे मंत्री नहीं बने और मंत्री असंतुष्ट रहते हैं क्योंकि उन्हें अच्छा मंत्रालय नहीं मिला. उन्होंने कहा, और अब जो (मंत्री) बनने वाले थे, वे यह सोचकर नाखुश हैं कि क्या उनकी बारी कभी आएगी, इतनी भीड़ हो गई है. इस बात पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और तालियां गूंज उठीं.
'शपथ ग्रहण के लिए सिलवाए सूट, अब बेकार' उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी बात जारी रखते हुए कहा, "वे शपथ ग्रहण समारोह के लिए सूट सिलवाकर तैयार थे. अब सवाल यह है कि उस सूट के साथ क्या किया जाए, क्योंकि अब तो उम्मीदवारों की संख्या बढ़ गई है. गडकरी ने आगे कहा, जिस हॉल में कार्यक्रम हो रहा था उसकी क्षमता 2200 थी और इसमें बहुत सारे लोग बैठ सकते हैं, लेकिन मंत्रालय का आकार नहीं बढ़ाया जा सकता है.
एनसीपी के आने से शिंदे गुट और बीजेपी में बेचैनी असल में, अजित पवार के नेतृत्व वाला NCP गुट 2 जुलाई को महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गया था. इसके बाद से विपक्षी नेता दावा कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उसकी सहयोगी भाजपा के विधायकों के बीच असंतोष बढ़ रहा है, क्योंकि इसकी वजह से उनके मंत्री पद की महत्वाकांक्षाएं विफल हो गई हैं.
ट्रक चालकों को दी बड़ी सौगात इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रक चालकों को बड़ी सौगात दी थी. केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट में कहा था कि, "एन2 और एन3 कैटेगरी से संबंधित ट्रकों के केबिन में एयर कंडीशनिंग सिस्टम को अनिवार्य करने के लिए मसौदा अधिसूचना को मंजूरी दे दी गई है. सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में ट्रक चालक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यह निर्णय ट्रक ड्राइवरों के लिए आरामदायक काम करने की स्थिति प्रदान करने में एक मील का पत्थर साबित होगी. जिससे उनकी दक्षता में सुधार होने के साथ ही ड्राइवर की थकान की समस्या का समाधान होगा."
मसौदे को मिली मंजूरी बता दें कि, पिछले महीने ही गडकरी ने कहा था कि, "ट्रक चालक परिवहन क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है, और उनकी कामकाजी परिस्थितियों और मन की स्थिति से संबंधित मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है." उन्होनें कहा था कि, "जल्द ही ट्रकों के लिए वातानुकूलित केबिन को अनिवार्य कर दिया जाएगा." इस बात को कहे अभी कुछ ही दिन बीते थे कि अब सरकार से इस मसौदे को मंजूरी भी मिल गई है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









