
भिवानी कांड: हरियाणा सरकार की गाड़ी से किडनैप हुए थे जुनैद-नासिर! ओवैसी ने लगाए गंभीर आरोप
AajTak
भिवानी कांड में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के नाम पर रजिस्टर गाड़ी से जुनैद और नासिर को किडनैप किया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर ही मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है.
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भिवानी कांड को लेकर हरियाणा सरकार पर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट कर दावा किया कि जुनैद-नासिर को अगवा करने में जिस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ था, वह गाड़ी हरियाणा सरकार के नाम पर रजिस्टर है. कई दूसरे गौ-अपराध में भी इस गाड़ी का इस्तेमाल हुआ है. ना सिर्फ सरकार की सहमति से बल्कि उसकी सरपरस्ती में मुसलमानों को हिंसा का निशाना बनाया जा रहा है.
ओवैसी ने अपने दूसरे ट्वीट लिखा- गौ रक्षा, धर्मांतरण कानून आदि तो बहाने हैं. गौ-माफिया और दूसरे अपराधियों को इन कानूनों के जरिये लेटरल एंट्री मिल गई है. उन्होंने आगे लिखा कि BBC की 2002 नरसंहार की फिल्म पर बैन लग जाता है लेकिन लेटरल वाले अपने कारनामे आराम से यूट्यूब, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल देते हैं, क्योंकि वे बीजेपी के जा-नशीं हैं.
भिवानी में 16 फरवरी को बोलेरो में मिले थे दो कंकाल
हरियाणा के भिवानी के लोहारू में 16 फरवरी को जली हुई एक बोलेरो कार में दो कंकाल मिले थे. मृतकों की पहचान नासिर (25) और जुनैद (35) के तौर पर हुई थी. दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे. मृतकों के परिजनों ने 15 फरवरी को नासिर और जुनैद के अगवा होने की शिकायत दर्ज कराई थी.
मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल के कार्यतकर्ताओं ने दोनों का भरतपुर से अपहरण किया गया था और जिंदा जलाकर उनकी हत्या कर दी. दोनों का शव भरतपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर भिवानी के लोहारू में मिला था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







