
भारी भूकंप आया तो दिल्ली में क्या होगी इमारतों की हालत? HC ने 4 हफ्ते में दिल्ली सरकार से मांगा जवाब
AajTak
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का और समय दिया. इस रिपोर्ट में दिल्ली सरकार कोर्ट के उस आदेश का जवाब दाखिल करेगी कि दिल्ली में इमारतों की भूकंपीय स्थिरता पर क्या अपडेट है? दिल्ली में इमारतों की भूकंपीय स्थिरता की जांच को लेकर पहले दिल्ली कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा था कि भूकंप आने पर सरकार की निष्क्रियता से लाखों लोगों की जान जा सकती है.
तुर्की में आए भूकंप के बाद दिल्ली में इमारतों की भूकंपीय स्थिरता की जांच के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान याचिकाकर्ता ने दिल्ली हाई कोर्ट के सामने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद सरकार और एजेंसी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का और समय दिया. दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले से संबंधित अगली सुनवाई 10 मई को होगी. दिल्ली में इमारतों की भूकंपीय स्थिरता की जांच को लेकर पहले दिल्ली कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा था कि भूकंप आने पर सरकार की निष्क्रियता से लाखों लोगों की जान जा सकती है.
'कागजों पर नहीं धरातल पर काम करे दिल्ली सरकार'
हाई कोर्ट ने कहा था कि किसी भी सरकार के हाथ अपनी ही जनता के खून से रंगे हुए नहीं होने चाहिए. दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि भूकंप के बड़े झटकों से निपटने के लिए सरकार अपनी तैयारी पुख्ता करें, यह तैयारी सिर्फ कागजों पर नहीं होनी चाहिए, सरकार को इस पर गंभीरता से काम करना होगा.
सरकार ने नहीं माने कोर्ट के आदेश
इस याचिका में कहा गया कि 2015 से 2020 के बीच में भूकंप को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से जो आदेश दिल्ली सरकार और एजेंसियों को दिए गए थे, उनका पालन अभी तक नहीं हुआ.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








