
भारी बारिश से मुंबई का बुरा हाल, कई फ्लाइट्स डायवर्ट, ट्रेनों में भयंकर भीड़
AajTak
मुंबई और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश के चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही कल के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसका असर यहां से उड़ान भरने वाली फ्लाइटों पर भी देखा जा रहा है. मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर भीड़ काफी बढ़ गई है. वहीं दोपहर से ही कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है.
मुंबई और पड़ोसी जिलों के लिए मौसम ब्यूरो ने रेड अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार शाम को मुंबई और उसके पड़ोसी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अनुसार यहां भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मुंबई के कई इलाकों में दोपहर से ही बारिश हो रही है.
एक अधिकारी ने बताया कि IMD ने देश की वित्तीय राजधानी के लिए अपने ऑरेंज अलर्ट को रेड अलर्ट में अपग्रेड कर दिया है, जो गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक के लिए है. बुधवार शाम 5.30 बजे जारी नवीनतम चेतावनी में IMD ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश और गरज के साथ बिजली और तेज हवा चलने की संभावना जताई है.
आसपास के जिलों में भी रेड और ऑरेंज अलर्ट मौसम ब्यूरो ने पालघर और सिंधुदुर्ग के तटीय जिलों के लिए बहुत भारी बारिश और गरज के साथ बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मुंबई के उपनगरीय शहर में शाम से ही भारी बारिश हो रही है. जबकि बुधवार दोपहर से ही कई आईलैंड सिटी इलाकों में बारिश हो रही है.
बुधवार को तेज बारिश के कारण लगा रहा जाम आज मुलुंड और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया. भारी बारिश के कारण जलभराव और खराब दृश्यता के कारण सड़क यातायात धीमा हो गया. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी बारिश के कारण विलंबित रहीं. आईएमडी ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट चेतावनी कल सुबह 8.30 बजे तक बढ़ा दी है.
फ्लाइट और ट्रेनों पर असर मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी असर यहां से उड़ान भरने वाली फ्लाइटों पर भी पड़ा है. कई फ्लाइटों की रूट को डाइवर्ट कर दिया गया है. पहला डायवर्जन, AI-656 HSR/BOM को AMD की ओर डायवर्ट किया गया. वहीं 6E1052 गो अराउंड समय 20:04 पर हवा के झोंके के कारण और उसी समय AMD की ओर डायवर्ट होने की सूचना दी गई. विस्तारा, स्पाइस जेट और अन्य एयरलाइंस की उड़ाने रद्द की जा रही है या डायवर्ट हो रही हैं. एक्स पर इन एयरलाइंस ने सूचना जारी कर दी है.
वहीं लोकल ट्रेन और लंबी दूरी की ट्रेनों में भी बारिश और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए काफी भीड़ हो गई. घाटकोपर स्टेशन पर भीड़ बेकाबू होती दिखी. एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टॉपेज पर लोगों की भीड़ भरी हुई है. बारिश की चेतावनी के बाद से यहां जनजीवन पर इसका प्रभाव दिखने लगा है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










