
भारी बारिश के चलते रुकी केदारनाथ यात्रा, उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
AajTak
उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया. इस बीच रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया है.
देशभर में मॉनसून का असर दिखना शुरू हो गया है. उत्तराखंड में भी भारी बारिश हो रही है. रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया है. रुद्रप्रयाग के कलेक्टर मयूर दीक्षित ने बताया कि जब तक बारिश बंद नहीं होती तब तक केदारनाथ यात्रा पर रोक जारी रहेगी.
उत्तराखंड के कई जिलों में रिकॉर्ड बारिश
दिल्ली-उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में मॉनसून पहुंच चुका है. यहां के कई शहरों में भारी बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान हरिद्वार में 78 मिमी, देहरादून में 33.2 मिमी, उत्तरकाशी में 27.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की ये स्थिति अगले कुछ और दिनों तक जारी रहेगी.
Uttarakhand | "Kedarnath Yatra has been stopped till further orders at Sonprayag due to heavy rainfall in the Rudraprayag district," says Rudraprayag District Magistrate Mayur Dixit
सीएम धामी ने आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण
स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपदा प्रबंधन कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भारी बारिश की स्थिति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की. मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल रूम से प्रदेश में मौसम की वर्तमान स्थिति, बारिश की स्थिति, बारिश से हुए जलभराव व नुकसान के बारे में जानकारी ली.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










