
भारत से सीखा जीवन का अर्थ, बिहार में रह रहे जापानी शख्स ने साझा किया ‘धर्म योग’ का संदेश
AajTak
नोजोमु हागिहारा ने कहा कि भारत में रहकर उन्होंने ‘धर्म योग’ को अपने जीवन के सबसे गहरे और असरदार विचारों में से एक माना है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि भारत में रहने से उन्हें समझ आया कि योग सिर्फ शरीर को मोड़ने वाले आसनों तक सीमित नहीं है.
बिहार में रह रहे एक जापानी युवक नोजोमु हागिहारा ने भारत की आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा एक गहरा संदेश शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर ‘धर्म योग' के दर्शन को समझाते हुए बताया कि योग केवल शारीरिक आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का तरीका है.
हागिहारा ने लिखा कि भारत से मैंने जो सबसे शक्तिशाली सिद्धांत सीखा है, वह है धर्म योग. यह केवल मैट पर किए जाने वाले आसनों का अभ्यास नहीं है, बल्कि यह योग को जीवन में उतारने का तरीका है. यह सिखाता है कि हर दिन ईमानदारी, करुणा और जागरूकता के साथ कैसे जिया जाए.
उन्होंने बताया कि धर्म योग का आधार योग सूत्रों में बताए गए यम (नैतिक संयम) और नियम (आचरण सिद्धांत) पर है, जो इंसान को एक बेहतर और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं.
धर्म योग के पांच मूल सिद्धांत
हागिहारा ने अपने पोस्ट में उन पांच मूल्यों का ज़िक्र किया जिन्हें धर्म योग हमें अपनाने की सीख देता है .अहिंसा - किसी भी जीव को हानि न पहुंचाना.सत्य - सत्यनिष्ठ रहना.अस्तेय - चोरी या अनुचित लाभ से दूर रहना, ब्रह्मचर्य – संयम और संतुलन,अपरिग्रह – लोभ या स्वार्थ से मुक्त रहना.उन्होंने लिखा कि धर्म योग हमें याद दिलाता है कि योग शरीर की लचक का नहीं, बल्कि दिल की लचीलापन का अभ्यास है, ताकि हम जागरूकता, दया और उद्देश्य के साथ जी सकें.
देखें वायरल वीडियो

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











