
भारत से लोगों के आने पर ऑस्ट्रेलिया ने लगाई रोक, नियम तोड़ा तो जेल और जुर्माना
AajTak
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने वहां के लोगों के लिए भारत की यात्रा को अस्थायी तौर पर अवैध घोषित कर दिया है. इतना ही नहीं इस कोरोना काल में भारत से ऑस्ट्रेलिया लौटनै पर ऐसे लोगों को पांच साल की जेल या फिर उनपर जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
भारत इस समय बुरी तरह कोरोना की चपेट में है और हर दिन संक्रमण के लाखों नए मामले सामने आ रहे हैं और आंकड़ों का नया रिकॉर्ड बन रहा है. ऐसे में कई देशों ने अपने नागरिकों को इन दिनों भारत की यात्रा ना करने और जो भारत गए हैं उन्हें जल्द से जल्द वापस लौटने का निर्देश दे रहे हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इससे एक कदम और आगे बढ़ते हुए अपने नागरिकों को जो चेतावनी दी है उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने वहां के लोगों के लिए भारत की यात्रा को अस्थायी तौर पर अवैध घोषित कर दिया है. इतना ही नहीं इस कोरोना काल में भारत से ऑस्ट्रेलिया लौटनै पर ऐसे लोगों को पांच साल की जेल या फिर उनपर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला वैसे लोगों पर प्रभावी होगा जो इन दिनों भारत में हैं और वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं. बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने भारत से सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










