
'भारत से रिश्ते में हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा बाधा नहीं', बोले बांग्लादेश के विदेश सलाहकार
AajTak
बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा कि शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा ढाका और भारत के रिश्तों में बाधा नहीं बनेगा. उन्होंने कहा कि हम जल्द से जल्द हसीना की वापसी चाहते हैं, पर नई दिल्ली के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध इस एक मामले पर नहीं अटकेंगे.
बांग्लादेश ने भारत से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को दोहराया है, लेकिन साफ कहा कि सिर्फ यह अकेला मुद्दा दोनों देशों के रिश्तों में बाधा नहीं बनेगा. बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने रविवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि भारत के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध एक मुद्दे पर अटककर नहीं रहेंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि हसीना को अब दोषी ठहराया जा चुका है, इसलिए भारत से उनके जल्द से जल्द प्रत्यर्पण की उम्मीद है.
बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल ने 17 नवंबर को शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई थी. उन्हें यह सजा पिछले साल छात्र आंदोलन पर उनकी सरकार की क्रूर कार्रवाई के लिए 'मानवता के खिलाफ अपराध' का दोषी पाए जाने पर दी गई. छात्रों के उग्र और हिंसक आंदोलन ने 5 अगस्त 2024 को हसीना की सरकार गिरा दी थी, जिसके बाद उन्हें भारत भागने पर मजबूर होना पड़ा था. बांग्लादेशी अदालत ने उन्हें पहले ही भगोड़ा घोषित कर दिया था.
भारत से बेहतर रिश्तों की उम्मीद: तौहीद हुसैन
मोहम्मद तौहीद हुसैन ने कहा कि मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के तहत भारत को 'नई हकीकतों' के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा समय लगेगा. फिर भी, उन्होंने बेहतर रिश्तों की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा, 'हम भारत के साथ हित-आधारित बेहतर कामकाजी संबंध चाहते हैं.' पिछले हफ्ते ही बांग्लादेश ने भारत को आधिकारिक पत्र भेजकर 2013 के प्रत्यर्पण संधि का हवाला देते हुए 78 वर्षीय शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की थी.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी लड़कियां और नौकरी का झांसा... दलालों ने पार कराया बॉर्डर, क्या धोखे की शिकार हुईं या कोई और मकसद?
इससे पहले दिसंबर 2024 में भी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर एक नोट वर्बल भेजा गया था, भारत ने जिसके सिर्फ प्राप्ति की पुष्टि की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया. हुसैन का कहना है कि स्थिति अब अलग है, क्योंकि हसीना के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उन्हें मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई गई है. इससे पहले गत 20 नवंबर को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा था कि हम इंटरनेशनल क्राइम कोर्ट जाने पर विचार कर रहे हैं ताकि फरार दोषियों को वापस लाया जा सके.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






