
भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीद रहा दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला मुस्लिम देश, आखिर उसकी दुश्मनी किससे है?
AajTak
इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है, कई ओर से समुद्र से घिरा इंडोनेशिया चीनी विस्तारवाद का शिकार रहा है. इंडोनेशिया लंबे समय भारत का ब्रह्मोस मिसाइल खरीदना चाहता है. इस पीछे सुरक्षा का उद्देश्य तो है ही, इंडोनेशिया अपने रक्षा सौदे में विविधता भी लाना चाहता है.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी एयरबेस पर सटीक हमले करके ब्रह्मोस मिसाइलों ने भारत की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता पर पूरी दुनिया का भरोसा बढ़ा दिया है. ऑपरेशन सिंदूर से पहले ही इस मिसाइल में फिलीपींस और इंडोनिशिया खरीदना चाहते थे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडोनेशिया नए सिरे से इस मिसाइल को खरीदने में जुट गया है.
इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजफरी सजमसुद्दीन के इस महीने के आखिर में भारत दौरे पर आने वाले हैं. 26 से 28 नवंबर के बीच होने वाले इस दौरे में ब्रह्मोस मिसाइल डील पर विस्तार से बात होगी. इस दौरे में इंडोनेशिया का रक्षा प्रतिनिधिमंडल भी साथ होगा. हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लखनऊ में ब्रह्मोस इवेंट के दौरान इंडोनेशिया की दिलचस्पी की पुष्टि की थी.
इंडोनेशिया दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला मुस्लिम देश है. यहां लगभग 30 करोड़ मुस्लिम रहते हैं. भारत और इंडोनेशिया के रिश्ते प्रगाढ़ रहे हैं.
इस साल जनवरी में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो तीन दिन के भारत दौरे पर आए थे. इस दौरान वे रिपब्लिक डे परेड में चीफ गेस्ट भी थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत में डिफेंस प्रोडक्शन और सप्लाई चेन पार्टनरशिप में गहरे सहयोग पर भी बात हुई थी.
इंडोनेशिया की दुश्मनी किससे है?
इंडोनेशिया की सीधी सैन्य दुश्मनी किसी एक देश से नहीं है, लेकिन कई ओर समुद्री सीमाओं से घिरे होने की वजह से उसकी मुख्य चिन्ताएं क्षेत्रीय सामुद्रिक सुरक्षा, आंतरिक स्थिरता और विशेषकर चीनी विस्तार के संदर्भ में हैं. चीन की विस्तारवाद की नीति से इंडोनेशिया भी त्रस्त रहता है. ब्रह्मोस मिसाइल की खरीदारी उसके सुरक्षा संतुलन का हिस्सा है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









