
भारत से बुरी तरह पिटने के बाद छलका पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का दर्द, हार का ठीकरा किस पर फोड़ा?
AajTak
भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन तीनों डिपार्टमेंट में खराब रहा. पहले ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी कर पाकिस्तानी टीम के होश उड़ाए. फिर भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया. हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा का दर्द छलक पड़ा.
भारत ने पाकिस्तान को आईसीसीसी मेनस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक अहम मुकाबले में 61 रनों से पराजित किया.इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर-8 में पहुंच गई. रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को जीत के लिए 176 रनों का टागेट दिया था. इसका पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में 114 रनों पर सिमट गई.
भारत के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले में हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा काफी निराश दिखो. सलमान ने माना कि टीम के स्पिनरों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने साफ कहा कि गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों विभागों में कमी रह ग. उन्होंने कहा कि स्पिनरों पर भरोसा बरकरार है, लेकिन इस बड़े मुकाबले में टीम से कई अहम मौकों पर चूक हुई.
सलमान अली आगा कहते हैं, 'हमारे स्पिनरों का आज दिन अच्छा नहीं रहा. कुछ हिस्सों में एक्जीक्यूशन की कमी दिखी. पिछले छह महीनों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए हमें उन पर पूरा भरोसा है. लेकिन आज हम अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू नहीं कर सके.' टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले का सलमान ने बचाव किया.
सलमान अली आगा ने बताया, 'पहली पारी में विकेट थोड़ा मुश्किल था, गेंद रुककर आ रही थी और ग्रिप भी कर रही थी. हमें लगा कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान होगी. लेकिन हमने हालात के मुताबिक गेंदबाजी नहीं की, जिसकी कीमत चुकानी पड़ी. टी20 क्रिकेट में अगर आप पावरप्ले में तीन-चार विकेट गंवा देते हैं तो फिर आप पूरे मैच में पीछा करते रहते हैं. हमने खुद को सेट होने और मैच को गहराई तक ले जाने का मौका ही नहीं दिया.'
भारत-पाकिस्तान मुकाबलों के दबाव पर सलमान अली आगा ने कहा, 'ऐसे मैचों में भावनाएं चरम पर होती हैं. लेकिन हमें इसे बेहतर तरीके से संभालना होगा. हमने काफी बड़े मैच खेले हैं, इसलिए जल्दी खुद को संभालना जरूरी है. दो दिन बाद ही अगला मुकाबला है.'
यह भी पढ़ें: एक दांव कैसे पड़ गया पाकिस्तान पर भारी, ईशान ने मैच के बाद खुद खोला राज

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








