
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान-बांग्लादेश में बढ़ रही करीबी! अब ISI का डेलिगेशन ढाका पहुंचा
AajTak
भारत के साथ तनाव के बीच बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच बढ़ती करीबी देखी जा रही है. बांग्लादेश आर्म्ड फोर्सेज के प्रमुख कर्मचारी के पाकिस्तान दौरे के बाद अब पाकिस्तान आईएसआई की टीम ढाका पहुंची है. यात्रा के दौरान सैन्य और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की संभावनाएं जताई जा रही हैं.
भारत के साथ तनाव के बीच बांग्लादेश और पाकिस्तान में मानो करीबी बढ़ रही है. बांग्लादेश आर्म्ड फोर्सेज के प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल कमर-उल-हसन के इस्लामाबाद दौरे के बाद, अब पाकिस्तान आईएसआई की एक हाई लेवल टीम ढाका पहुंची है. इसमें मेजर जनरल शाहिद अमीर अफ्सर भी शामिल हैं जो चीन में पाकिस्तान के मिलिट्री डिप्लोमेट रह चुके हैं. उनके साथ दो ब्रिगेडियर, आलम आमिर अवान और मुहम्मद उस्मान जतीफ भी शामिल हैं.
हालांकि, कुछ रिपोर्टों में आईएसआई के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद आसिम मलिक के दौरे शामिल होने की संभावना थी, लेकिन वह इस ढाका पहुंची पाकिस्तान की हाई लेवल आईएसआई टीम का हिस्सा नहीं हैं. आईएसआई के अधिकारी 21 जनवरी को एमिरेट्स की उड़ान EK-586 से ढाका पहुंचे थे और 24 जनवरी तक बांग्लादेश में रहेंगे. ऐसा दशकों में पहली बार है जब दोनों देशों में इस तरह की करीबी देखी जा रही है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी 21 दिन बाद सामने आए, फौज को ललकारा, खोला गुमशुदगी का राज!
बांग्लादेश सेना में पीएसओ ने भी पाकिस्तान का दौरा किया
पाकिस्तान की हाई-लेवल यात्रा ठीक उसी समय पर हो रही है जब हाल ही में बांग्लादेश सेना में प्रमुख स्टाफ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल कमर-उल-हसन ने पाकिस्तान का दौरा किया. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सैन्य और खुफिया संबंधों में बढ़ोतरी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद अचानक तेज हो गई है. इनके अलावा, पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान आईएसआई और जमात के लोगों के लिए बांग्लादेश की यात्रा प्रतिबंधों में भी कमी आई है.
पाकिस्तान की क्षेत्रीय ताकत मजबूत करने की कोशिश

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







