
भारत से ज्यादा क्या चीन के करीब हो रहा रूस? जिनपिंग ने कर दिया ये काम तो...
AajTak
रूस-यू्क्रेन के बीच जारी जंग के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री ने दावा किया है कि चीन रूस को हथियार और गोला-बारूद देने पर विचार कर रहा है. अमेरिका ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर ऐसा होता है तो चीन को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या रूस अब भारत के मुकाबले चीन के ज्यादा करीब है?
हाल ही में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दावा किया है कि यूक्रेन से जंग लड़ रहे रूस को चीन हथियार के साथ-साथ गोला-बारूद देने पर भी विचार कर रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा है कि चीन पहले से ही रूस को कई तरीकों से सपोर्ट कर रहा है. अब वह लीथल सपोर्ट (हथियार सामग्री) देने पर भी विचार कर रहा है.
दो शक्तिशाली देशों को साथ आने की संभावनाओं को देखते हुए अमेरिका ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर ऐसा होता है तो चीन को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.
विश्लेषकों का कहना है कि अगर चीन इस मुश्किल परिस्थिति में रूस को हथियार सप्लाई कर देता है. जैसा कि अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा है तो रूस की करीबी चीन से और बढ़ जाएगी. कई लोग ये भी सवाल उठाने लगे हैं कि क्या रूस अब भारत के मुकाबले चीन के ज्यादा करीब हो रहा है?
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
इस पर भारतीय-अमेरिकी मूल के प्रोफेसर और अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार प्रोफेसर मोहम्मद अब्दुल मुक्तदर खान का कहना है कि अगर इस मुश्किल परिस्थिति में चीन रूस को हथियार सप्लाई कर देता है, तो यह संभव है कि रूस भारत से ज्यादा चीन को अपना हितैषी माने.
एक इंटरव्यू वीडियो में प्रोफेसर मुक्तदर कहते हैं कि चीन की एक कंपनी पहले से ही यूक्रेन में घटित हो रही सारी घटनाओं का रियल टाइम डेटा और सेटेलाइट फोटो रूस के साथ शेयर कर रही थी जिस पर अमेरिका ने बैन लगा दिया है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








