
भारत संग रक्षा साझेदारी, चीन को रोकने की तैयारी! जेडी वेंस बोले- जैवलिन से लेकर स्ट्राइकर जेट तक साथ बनाएंगे
AajTak
अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने जयपुर के कार्यक्रम में कहा,
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस फिलहाल जयपुर में हैं. बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद आज वह जयपुर पहुंचे. यहां उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें लोकतांत्रिक दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया. इस दौरान उपराष्ट्रपति ने भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध, व्यापार पर चर्चा के साथ बिना नाम लिए चीन पर हमले भी किए, और कहा कि इससे "विदेशी आक्रमणकारियों" को रोकने में मदद मिलेगी.
अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने जयपुर के कार्यक्रम में कहा, "जैवलिन से लेकर स्ट्राइकर कॉम्बैट व्हीकल्स तक, हमारे देश अनेक गोला-बारूद इक्वीपमेंट का को-प्रोडक्शन करेंगे जिनकी हमें विदेशी हमलावरों को रोकने के लिए जरूरत पड़ेगी." जेडी वेंस ने कहा कि हम नए टेक इनोवेशन करें, जिनकी आने वाले सालों में हम दोनों देशों को जरूरत होगी.
यह भी पढ़ें: 'PM मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, उनकी एप्रूवल रेटिंग से मुझे भी होती है जलन...', जयपुर में बोले जेडी वेंस
जेडी वेंस ने भारत-अमेरिका के संबंधों को दुनिया में सबसे करीबी संबंध बताया. उन्होंने कहा कि भारत किसी अन्य देशों के मुकाबले भारत के साथ सबसे ज्यादा मिलिट्री एक्सरसाइज करता है. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फरवरी में ऐलान किए गए अमेरिका-भारत समझौते - आने वाले दिनों में दोनों देशों के लिए और गहरे संबंधों की नींव रखेगा.
भारत से फिर F35 लड़ाकू विमान खरीदने की अपील
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने भारतीय वायुसेना के लिए F35 लड़ाकू विमानों की बिक्री की पेशकश की. रक्षा संबंधों पर आगे अपने संबोधन में जेडी वेंस ने कहा कि हम युद्ध नहीं, शांति चाहते हैं. शांति का सबसे अच्छा रास्ता आपसी ताकत से होकर जाता है. भारत अमेरिका का प्रमुख रक्षा साझेदार है."

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







