
भारत संग मुकाबले से पहले PAK का पैंतरा... रद्द कर दी प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोटिवेशनल स्पीकर को टीम से जोड़ा
AajTak
पाकिस्तानी टीम ने ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहकर सुपर-चार स्टेज में जगह बनाई है. पाकिस्तानी टीम की ओर से भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले अब प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं किया जाएगा.
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में सुपर-चार का मुकाबला 21 सितंबर (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम ने ग्रुप-मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को सात विकेट से धूल चटाई थी. अब सूर्या ब्रिगेड उसी तरह का प्रदर्शन इस मैच में भी करना चाहेगी.
इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने नया पैंतरा अपनाया है. टीम की ओर से प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई है. इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम ने अपने कैम्प में मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. राहील को शामिल किया है. पाकिस्तान टीम का यह कदम अचानक आया है, जिसस फैन्स हैरान हैं.
पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट चाहती है कि खिलाड़ी मैच से पहले किसी तरह की बाहरी हलचल और सवाल-जवाब से दूर रहें और मानसिक रूप से मजबूत बने रहें. इसी वजह से मोटिवेशनल स्पीकर को टीम से जोड़ा गया है. ताकि खिलाड़ियों को मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास मिल सके.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








