
'भारत-रूस के बीच न आए अमेरिका, चीन से मुकाबला करना होगा मुश्किल'
AajTak
सीनेटर टॉड यंग का मानना है कि अगर अमेरिका रूसी-400 (मिसाइल) सिस्टम खरीदने को लेकर कोई कदम उठाता है तो इससे भारत-अमेरिका के रिश्ते पर असर पड़ेगा. साथ ही साथ इससे QUAD के जरिये चीन के बढ़ते कदम को रोकने का अमेरिकी प्रयास भी अछूता नहीं रहेगा.
शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटर टॉड यंग ने रूसी-400 (मिसाइल) सिस्टम खरीदने के लिए अमेरिका की भारत पर एक्शन लेने की कवायद का विरोध किया है. सीनेटर टॉड यंग ने काउंटरिंग अमेरिका एजेंसी थ्रू सेक्शंस (CAATSA) के तहत कदम न उठाने की बाइडेन प्रशासन से अपील की है. उन्होंने बाइडेन प्रशासन से आग्रह किया है कि CAATSA से भारत को छूट दी जाए. (फोटो-Getty Images) सीनेटर टॉड यंग का मानना है कि अगर अमेरिका रूसी-400 (मिसाइल) सिस्टम खरीदने को लेकर कोई कदम उठाता है तो इससे भारत-अमेरिका के रिश्ते पर असर पड़ेगा. साथ ही साथ इससे QUAD के जरिये चीन के बढ़ते कदम को रोकने का अमेरिकी प्रयास भी अछूता नहीं रहेगा. (फोटो-Getty Images)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











