
भारत में Omicron का आंकड़ा 100 के पार, Corona के नए वैरिएंट से 101 संक्रमित
AajTak
भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 100 के पार जा पहुंचा है. इस वक्त ये आंकड़ा 101 है. कोरोना का ये नया वैरिएंट बहुत तेजी से अपने पैर पसार रहा है. 2 दिसंबर के बाद से ये आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं. चीन की एक रिसर्च ने भी ये दावा किया है कि ओमिक्रॉन डेल्टा की अपेक्षा 70 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है. डब्लूएचओ ने भी दुनिया को ओमिक्रॉन को लेकर आगाह किया है कि इतने संक्रामक कोरोना के वैरिएंट से सभी को बच कर रहना चाहिए. भारत में 7 साल के बच्चे में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है जिसके बाद से डर और बढ़ गया है. जनता में अब तीसरी लहर का भय भी ज्यादा हो गया है. देखें पूरी खबर.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











