
भारत में 23 जून को लॉन्च होगा Samsung का ये नया टैबलेट, जानें क्या कुछ होगा खास
AajTak
Samsung Galaxy Tab A7 Lite को भारत में 23 जून को लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी Amazon इंडिया पर दी गई है. सैमसंग के इस नए टैबलेट की बिक्री लॉन्च वाले दिन से ही शुरू कर दी जाएगी.
Samsung Galaxy Tab A7 Lite को भारत में 23 जून को लॉन्च किया जाएगा. ये जानकारी Amazon इंडिया पर दी गई है. सैमसंग के इस नए टैबलेट की बिक्री लॉन्च वाले दिन से ही शुरू कर दी जाएगी. फिलहाल इस अपकमिंग टैबलेट के बारे में ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन, इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग 28 मई को की गई थी. Samsung Galaxy Tab A7 Lite को ग्राहक 23 जून दोपहर 12 बजे से Amazon से खरीद पाएंगे. इस लिस्टिंग में अपकमिंग सैमसंग टैबलेट की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. अभी ये भी साफ नहीं है कि क्या सैमसंग बेस Wi-Fi ओनली मॉडल के साथ Wi-Fi + LTE मॉडल को उतारेगा या नहीं. Samsung ने Galaxy A7 Tab Lite की ग्लोबल लॉन्चिंग 28 मई को की थी. इसके Wi-Fi ओनली वेरिएंट की कीमत GBP 149 (लगभग 15,400 रुपये) और Wi-Fi + LTE वेरिएंट की कीमत GBP 179 (लगभग 18, 500 रुपये) रखी गई थी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












