
'भारत में ₹60 की मिल जाएगी', कुवैत में 1 लाख में बिकती दिखी नीली- सफेद वाली हवाई चप्पल, लोग हैरान
AajTak
हाल में कुवैत पहुंचे कुछ भारतीयों को नीली और सफेद वाली हवाई चप्पल शोरूम में बिकती दिखी तो लोग हैरान रह गए कि विदेशों में भी ये मिल रही है. इसकी कीमत जानकर तो उनके होश की उड़ गए.
भारत में बहुत से लोग घर में हवाई चप्पल पहनते हैं जो आम तौर पर नीले और सफेग रंग की होती है. 60 रुपये से लेकर 150 रुपये में रुपये में बाजार में मिल जाने वाली ये चप्पल बहुत ही साधारण दिखाई पड़ती है. लेकिन हाल में कुवैत पहुंचे कुछ भारतीयों को बिलकुल ऐसी ही दिखने वाली चप्पल शोरूम में बिकती दिखी तो लोग हैरान रह गए कि विदेशों में भी ये मिल रही है.
1 लाख रुपये की हवाई चप्पल?
यहां तक तो ठीक था लेकिन इन चप्पलों का प्राइस जानकर लोगों को होश ही उड़ गए.दरअसल, कुवैत का रिटेलर इसें 4,500 रियाल (लगभग 1 लाख रुपये) में बेच रहा था. हैरान लोगों ने इसका एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया जिसमें इसे अच्छी तरह दिखाया गया. ये सचमुच पूरी तरह हवाई चप्पल ही थी. वीडियो के कैप्शन में लिखा था-ये है लेटेस्ट फैशन 'Zanouba' जिसकी कीमत 4500 रियाल (1 लाख रुपये) है.
'हमारी फैमली बाथरूम स्लीपर' शेयर किए जाने के बाद से, क्लिप पर ऑनलाइन तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने कहा, 'अब ये लोग अमीरों को कुछ भी बेचने की कोशिश कर रहे हैं. एक अन्य ने मजे में लिखा, 'तो हमने अपने पूरे जीवन में बाथरूम जाने के लिए एक लाख रुपये की चप्पल पहनी?'. एक यूजर ने लिखा-'ये तो हमारी फैमली बाथरूम स्लीपर'.
'मुझे पीटने के लिए मेरी मां का फेवरेट चप्पल'
एक यूजर ने कहा, भाई भारत में आपको यह चप्पल 60 रुपये में मिल जाती है.'एक ने मजे लेते हुए लिखा- 'ये मुझे पीटने के लिए मेरी मां का फेवरेट चप्पल है.' एक अन्य ने कहा- 'लूट अपने चरम पर है.' बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है. पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां विदेशों या बड़े शोरूम में आम चीजों को फैशन के नाम 10 गुना कीमत पर बिकते देखा गया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











