
भारत में सैमसंग के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की सेल आज मिडनाइट से होगी शुरू, ऑफर के तहत मिलेगा सस्ता
AajTak
Samsung Galaxy M42 5G भारत में पहली बार सेल में उपलब्ध होने जा रहा है. सैमसंग के इस नए 5G फोन के लिए सेल की शुरुआत 12am (मिडनाइट) से होगी.
Samsung Galaxy M42 5G भारत में पहली बार सेल में उपलब्ध होने जा रहा है. सैमसंग के इस नए 5G फोन के लिए सेल की शुरुआत 12am (मिडनाइट) से होगी. इसे इसी हफ्ते लॉन्च किया गया है और ये भारत में सैमसंग का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है. इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया गया है. भारत में Samsung Galaxy M42 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत ग्राहक इन्हें क्रमश: 19,999 रुपये और 21,999 रुपये में खरीद पाएंगे. ये ऑफर सीमित समय के लिए रहेगा. Samsung Galaxy M42 5G को भारत में प्रिज्म डॉट ब्लैक और प्रिज्म डॉट ग्रे कलर ऑप्शन में उतारा गया है. ग्राहक इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon इंडिया से खरीद पाएंगे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












