
'भारत में सांप काटने से हर साल होती हैं 50 हजार मौतें...', लोकसभा में बोले BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी
AajTak
तमिलनाडु के करूर से कांग्रेस सांसद एस जोथिमनी (S Jothimani) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) का विरोध किया. जोथिमनी ने एग्जाम की वजह से होने वाली सामाजिक-आर्थिक असमानता पर चर्चा करते हुए कहा, "हमारा पूरा यकीन है कि केवल वे ही NEET पास कर सकते हैं, जो इसे अफॉर्ड कर सकते हैं, क्योंकि क्वेश्चर पेपर खरीदने में 25 लाख रुपये खर्च होते हैं."
बिहार की सारण लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) ने सोमवार को लोकसभा में एक बेहद जरूरी मुद्दे पर बात की. उन्होंने कहा, "देश में हर साल सांप के काटने से करीब 50 हजार लोगों की मौत होती है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है."
सांसद राजीव ने सांप के काटने से होने वाली मौत की दर पर चिंता जताते हुए कहा कि हर साल पूरे भारत में 30 से 40 लाख लोगों को सांप काटते हैं. बिहार सबसे गरीब राज्य है, जो गरीबी और प्राकृतिक आपदाओं दोनों से जूझ रहा है. पूरे भारत में 30 से 40 लाख लोगों को सांप काटता है और 50 हजार लोग मरते हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है.
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कई मौतों को रोका जा सकता है. उन्होंने 28 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान पर सर्पदंश की घटनाओं पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव की ओर इशारा किया.
बीड़ी मजदूरों की दुर्दशा
तमिलनाडु के वेल्लोर से डीएमके सांसद एम कथिर आनंद ने बीड़ी मजदूरों की दुर्दशा पर अपनी चिंता व्यक्त की, जिनमें से ज्यादातर महिलाएं थीं. उन्होंने अपर्याप्त केंद्रीय निधि का हवाला देते हुए उनके वेतन में बढ़ोतरी की मांग की. आनंद ने केंद्र से बजट आवंटन पर विचार करने और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए पेंशन देने की गुजारिश की, उन्होंने श्रमिकों के धूल और अन्य व्यावसायिक खतरों के संपर्क में आने की बात कही.
'आयुष्मान भारत के पुनर्मूल्यांकन की जरूरत...'

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








