
भारत में लोकसभा चुनाव को लेकर अमेरिका ने क्यों नहीं भेजा ऑब्जर्वर? बाइडेन सरकार ने बताई वजह
AajTak
भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर अमेरिका ने कहा है कि वह भारत जैसे लोकतांत्रिक देशों में अपना ऑब्जर्वर नहीं भेजता है. शुक्रवार को पहले चरण की वोटिंग होगी. इस फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट पड़ेंगे. पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान हैं.
18वीं लोकसभा के लिए आज से मतदान की शुरुआत हो गई है. विपक्षी पार्टियों के गंभीर आरोप के बीच विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में हो रहे इस चुनाव पर पूरी दुनिया की नजर है. लोकसभा चुनाव को लेकर अमेरिका ने गुरुवार को कहा है कि वह भारत में कोई भी चुनाव पर्यवेक्षक नहीं भेज रहा है. लेकिन भारत के साथ अपने सहयोग को गहरा और मजबूत करने के लिए उत्साहित है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सहायक प्रेस सचिव वेदांत पटेल से जब पूछा गया, "पिछले 75 वर्षों से भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में चुनाव आयोजित कर रहा है. शुक्रवार से भारत में शुरू हो रहा लोकसभा चुनाव दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक और सबसे बड़े चुनावों का एक और इतिहास बनाएगा. जून के दूसरे सप्ताह में भारत के लोग एक नई सरकार चुनेंगे. क्या अमेरिका इस चुनाव को लेकर कोई पर्यवेक्षक या कोई प्रतिनिधिमंडल भेज रहा है? इसके अलावा दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में हो रहे चुनाव पर अमेरिका की क्या टिप्पणियां हैं?
इसका जवाब देते हुए वेदांत पेटल ने कहा, "मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि अमेरिका, भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर कोई पर्यवेक्षक भेज रहा है. हम आमतौर पर भारत जैसे विकसित लोकतंत्र वाले देशों में ऐसा (पर्यवेक्षक नहीं भेजते हैं) नहीं करते हैं. निश्चित रूप से हम भारत के साथ अपने सहयोग को गहरा और मजबूत करने के लिए उत्साहित हैं. हम भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव पर कोई टीका-टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं."
आज से लोकसभा चुनाव का शुभारंभ
लोकसभा चुनाव का शुभारंभ होने जा रहा है. शुक्रवार को पहले चरण की वोटिंग होगी. इस फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट पड़ेंगे. पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान हैं. इस चरण में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी दांव पर है.
वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. हालांकि, कुछ राज्यों में वोटिंग खत्म होने का समय अलग भी है. लोकसभा चुनाव के साथ ही साथ शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग होगी.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









