
भारत में लॉन्च होने के इतने दिनों बाद भी सेल में क्यों नहीं आ पाया Xiaomi का 'सुपरफोन'?
AajTak
Xiaomi ने अपने डो डिस्प्ले वाले 'सुपरफोन' Mi 11 Ultra को इस साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया था. इतना समय हो जाने के बाद भी भारत में इसकी सेल शुरू नहीं की गई है.
Xiaomi ने अपने डो डिस्प्ले वाले 'सुपरफोन' Mi 11 Ultra को इस साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया था. इतना समय हो जाने के बाद भी भारत में इसकी सेल शुरू नहीं की गई है. ऐसे में कई ग्राहकों के मन में इसे लेकर सवाल होंगे. हालांकि, सेल नहीं शुरू कर पाने की वजह अब कंपनी ने ट्विटर पर पोस्ट जारी कर बताई है. Mi इंडिया ने ट्विटर पर एक लेटर शेयर किया है. इस लेटर में कंपनी अपने सुपरफोन की सेल में देरी होने की वजह बताई है. कंपनी ने शेयर किए गए लेटर में लिखा है कि कुछ हफ्तों पहले हमने सुपरफोन Mi 11 Ultra को लॉन्च किया था और एक्सपर्ट्स से भी इस प्रीमियम स्मार्टफोन को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. कंपनी ने लेटर में आगे लिखा है कि हम जानते हैं कि आप में से बहुत से लोग इस अल्ट्रा-प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने को इच्छुक हैं. हालांकि, हमारे नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण, हमें आपको यह बताते हुए खेद हो रहा है कि Mi 11 Ultra के शिपमेंट में देरी होगी.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










