
भारत में लॉन्च हुआ बजट फ्रेंडली Dreame Robot Vacuum Cleaner, मिलते हैं कमाल के फीचर, इतनी है कीमत
AajTak
Dreame Technology ने भारत में न्यू Robot Vacuume Cleaner लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Dreame F10 है. कंपनी का दावा है कि यह घर को बड़े ही शानदार तरीके से क्लीन कर सकता है. Dreame F10 की कीमत 21,999 रुपये है और यह Amazon India पर उपलब्ध होगा. सेल के दौरान कुछ ऑफर्स और डील्स का भी फायदा उठा सकता है.
Dreame Technology ने भारत में न्यू Robot Vacuume Cleaner लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Dreame F10 है. इस रोबोट को खासतौर से भारतीय घरों के लिए तैयार किया गया है. कंपनी का दावा है कि यह घर को बड़े ही शानदार तरीके क्लीन कर सकता है, जिसके लिए इसमें पावरफुल सक्शन, स्मार्ट मैपिंग और मोपिंग का फीचर मिलता है. इसमें इंटेलीजेंट नेविगेशन फीचर भी प्रोवाइड कराया है.
Dreame F10 की कीमत 21,999 रुपये है और यह Amazon India पर उपलब्ध होगा. Amazon Prime Day ऑफर के तहत इसको डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये हो जाएगी. Amazon Prime Day Sale 12 से 14 जुलाई 2025 तक चलेगी.
Dreame F10 Robot Vacuum Cleaner के फीचर
Dreame F10 Robot Vacuum Cleaner को ब्रांड ने 2 इन-1 मोड में लॉन्च किया है. इसमें वैक्यूम और मोप का फीचर मिलता है, जिसे सिंपल शब्दों में झाड़ू और पोंछा के रूप में समझ सकते हैं. यह डिवाइस 570ml के डस्टबिन के साथ आता है, जो डस्ट, बाल आदि को कलेक्ट करता है. इसके अंदर 235ml का वॉटर टैंक भी मिलेगा.
Dreame F10 Robot Vacuum Cleaner के अंदर कंपनी का Vormax Standard सिस्टम दिया है और यह 13,000Pa सक्शन के साथ आता है. इसमें इंटेलीजेंट कारपेट बूस्ट फंक्शन दिया गया है, जो कारपेट के मुताबिक अपने सक्शन को एडजेस्ट करता है.
यह भी पढ़ें: OnePlus का बड़ा ऐलान, अब घर बैठे स्मार्टफोन ठीक करा पाएंगे यूजर्स

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












