
'भारत में लाना चाहते थे इस्लामिक राज', पीएफआई के खिलाफ एनआईए की चार्जशीट में संगीन आरोप
AajTak
श्रीनिवासन की टारगेट किलिंग से जुड़े जघन्य अपराध के बाद से सहीर के.वी फरार चल रहा था. पुलिस और तमाम एजेंसियां उसे तलाश कर रही थीं. पलक्कड़ के पट्टांबी का रहने वाला साहिर के.वी. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पट्टांबी क्षेत्र का सचिव है, जिसे इसी साल गिरफ्तार किया गया था.
केरल में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच पड़ताल अभी जारी है. इसी कड़ी में एनआईए ने पीएफआई के खिलाफ दर्ज मामले में आरोपी साहिर के.वी. के खिलाफ एक सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है. ये चार्जशीट राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को एनआईए की स्पेशल कोर्ट में दाखिल की.
दरअसल, 16 मार्च 2022 को श्रीनिवासन की टारगेट किलिंग से जुड़े जघन्य अपराध के बाद से सहीर के.वी फरार चल रहा था. पुलिस और तमाम एजेंसियां उसे तलाश कर रही थीं. पलक्कड़ के पट्टांबी का रहने वाला साहिर के.वी. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पट्टांबी क्षेत्र का सचिव है. जिसे 16 मई 2023 को एनआईए की एस्कॉन्डर ट्रैकिंग टीम ने पकड़ लिया था. वह आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार पीएफआई असॉल्ट टीम का अभिन्न अंग था. साहिर के.वी. को अब गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूए(पी)ए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत कई आरोपों का सामना करना पड़ रहा है.
17 मार्च 2023 को, एनआईए ने इस मामले में शामिल 59 आरोपियों के खिलाफ एक व्यापक आरोप पत्र दायर किया. जिसके मुताबिक, ये संगठन प्रभावशाली मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाता था. उन्हें हथियार चलाने का प्रशिक्षण देता था. फंड जुटाने और विभिन्न समुदायों के लोगों के बीच सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने के लिए पीएफआई और उसके नेताओं ने आपराधिक साजिश रची थी. जिसकी जांच के लिए एनआईए ने सितंबर 2022 में मामला दर्ज किया था.
इस्लामिक शासन बनाने का था उद्देश्य
एजेंसी के अनुसार, उक्त संगठन साल 2047 तक भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने के अंतिम उद्देश्य के साथ आतंक और हिंसा के कृत्यों को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहा था. अब इस मामले में फरार चल रहे बाकी 10 फरार आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए एनआईए की टीम पुरजोर कोशिश में जुटी है.
आपको बता दें कि 22 सितंबर 2022 को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI)और उससे जुड़े ठिकानों पर देशभर में छापेमारी की थी. ईडी, एनआईए और राज्य पुलिस ने पीएफआई से जुड़े 100 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया था. ये गिरफ्तारियां 10 से ज्यादा राज्यों में हुई थीं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










