
भारत में रिलीज होगी फवाद खान की पाकिस्तानी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट', बना चुकी है कमाई के रिकॉर्ड
AajTak
अब फवाद के इंडियन फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. फवाद खान की ब्लॉकबस्टर 'डा लेजेंड ऑफ़ मौला जट्ट' (2022) जल्द ही भारतीय थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की इंडिया रिलीज को लेकर 2022 में भी रिपोर्ट्स आई थीं. लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही दिक्कतें खड़ी हो गई थीं.
पाकिस्तानी फिल्म स्टार फवाद खान की इंडियन फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है. फवाद ने 2017 में आई फिल्म 'खूबसूरत' से बॉलीवुड डेब्यू किया था और उन्होंने 'कपूर एंड सन्स' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में काम भी किया. इंडियन फिल्मों में फवाद के आने के बाद ऑडियंस में उनका क्रेज और भी तेजी से बढ़ा. लेकिन 2016 में पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर लगे बैन के बाद वो बॉलीवुड में नहीं नजर आए.
अब फवाद के इंडियन फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. फवाद खान की ब्लॉकबस्टर 'डा लेजेंड ऑफ़ मौला जट्ट' (2022) जल्द ही भारतीय थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है.
इस दिन इंडिया में रिलीज होगी फवाद खान की फिल्म जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की सबसे बड़ी फिल्म 'डा लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' अगले ही महीने भारत के थिएटर्स में रिलीज हो सकती है. डायरेक्टर बिलाल लशरी की इस फिल्म को पहले ही दुनिया भर में जमकर सराहना मिल चुकी है. इंडस्ट्री में ये चर्चा है कि इंडिया के बड़े फिल्म स्टूडियोज में से एक, जी स्टूडियोज, इस शानदार पाकिस्तानी फिल्म को 20 सितंबर 2024 को इंडियन ऑडियंस के सामने लाने वाला है.
फवाद खान, माहिरा खान. हम्जा अली अब्बासी और हुमैमा मलिक स्टारर 'डा लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' पाकिस्तान की लोककथाओं में पॉपुलर, मौला जट्ट और नूरी नट्ट की दुश्मनी पर बेस्ड है.
सबसे बड़ी पंजाबी फिल्म है 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' 2022 में रिलीज हुई फवाद खान की फिल्म ने पाकिस्तानी फिल्मों की कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. 45-55 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में बनी इस फिल्म ने अपने पहले थिएट्रिकल रन में 250 करोड़ रुपये (पाक) से ज्यादा का बिजनेस किया था. अपने पहले रन के बाद फिल्म वर्ल्डवाइड मार्केट में अलग-अलग जगह रीरिलीज होती रही है और इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ रुपये (पाक) से ज्यादा है.
पंजाबी फिल्में भारत और पाकिस्तान दोनों जगह बनती हैं. और अगर सिर्फ पंजाबी भाषा के हिसाब से देखें तो दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' है, जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 14 मिलियन डॉलर, यानी आज के हिसाब से करीब 117 करोड़ भारतीय रुपये है. भारत की सबसे बड़ी पंजाबी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट 3', 13 मिलियन डॉलर (109 करोड़ भारतीय रुपये) के साथ, फवाद खान की फिल्म के बाद आती है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











