
भारत में रहने वाले दो ISIS समर्थकों के खिलाफ NIA ने दायर की चार्जशीट, नौजवानों को भेजते थे सीरिया
AajTak
इन दोनों आतंकियों पर आरोप है कि ये दोनों आरोपी, आतंकी संगठन ISIS के लिए मुस्लिम युवकों को तैयार करते थे, उन्हें प्रभावित और मोटिवेट करते थे. इतना नहीं उन्हें ISIS की विचारधारा समझने और उसकी एक्टिविटीज जानने के लिए सीरिया भेजने के लिए फंड मुहैया कराते थे.
जांच एजेंसी NIA ने आतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो अपराधियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. इन दो अपराधियों के नाम अहमद अब्दुल कादर और इरफान नासिर है. दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 125 और यूए(पी) अधिनियम की धारा 17, 18 और 18 बी के तहत NIA की स्पेशल कोर्ट (बेंगलुरु) द्वारा चार्जशीट आखिल की है. इन दोनों आतंकियों पर आरोप है कि दोनों आरोपी आतंकी संगठन ISIS के लिए मुस्लिम युवकों को तैयार करते थे, उन्हें प्रभावित और मोटिवेट करते थे. इतना नहीं उन्हें ISIS की विचारधारा समझने और उसकी एक्टिविटीज जानने के लिए सीरिया भेजने के लिए फंड मुहैया कराते थे. पिछले साल सितंबर महीने में अब्दुर रहमान नाम के युवक की पड़ताल के बाद ये मामला NIA द्वारा 19 सितंबर, 2020 में दर्ज किया गया था. अब्दुर रहमान को साल 2013-14 में इन्हीं आतंकियों के ग्रुप द्वारा ISIS में शामिल होने के लिए सीरिया भेजा गया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











