
भारत में मानसूनी बारिश को कैसे प्रभावित करते हैं सूरज के होल्स, वैज्ञानिकों ने खुलासा किया
AajTak
एक नए अध्ययन में पता चला है कि सूर्य के अंदर बने विशाल छिद्र भारत में मानसून पर बड़ा असर डालते हैं. वैज्ञानिकों ने सूर्य के कोरोनल छिद्रों के भीतर ताप और चुंबकीय क्षेत्र संरचनाओं के भौतिक मापदंडों का सटीक अनुमान लगाया है.
एक नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि सूर्य के अंदर बने छिद्र जिन्हें कोरोनल छिद्र कहा जाता है, भारत में मानसून पर बड़ा असर डालते हैं. वैज्ञानिकों ने सूर्य के कोरोनल छिद्रों के भीतर ताप और चुंबकीय क्षेत्र संरचनाओं के भौतिक मापदंडों का सटीक अनुमान लगाया है. इससे उन्हें पता चला है कि इनका पृथ्वी समेत अंतरिक्ष के मौसम और भारत में ग्रीष्मकालीन मानसून वर्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है.
ये नतीजे बेहद अहम हैं क्योंकि अंतरिक्ष का मौसम उपग्रहों को प्रभावित करता है. इन नतीजों के साथ ही इस बात का एक और सबूत मिल गया है कि सूर्य के कोरोनल छिद्रों का भारतीय मानसून पर असर होता है.
भारतीय खगोलभौतिकी संस्थान (Indian Institute of Astrophysics, IIA) के खगोलविदों ने अब इन कोरोनल छिद्रों के भीतर तापमान और चुंबकीय क्षेत्र की ताकत की अक्षांश पर निर्भरता का सटीक रूप से पता लगाया है.
क्या होते हैं कोरोनल छिद्र?
1970 के दशक में पहली बार खोजे गए, कोरोनल छिद्र कम घनत्व वाले क्षेत्र हैं. इनमें खुले चुंबकीय क्षेत्र की संरचना होती है जो दूसरे ग्रहों तक फैले होते हैं.
ये कोरोनल छिद्र सूर्य की तेज हवाओं का कारण बनते हैं. सूर्य की हवाएं, आवेशित कणों की धाराएं हैं जो सूर्य से तेज गति से निकलती हैं. ये तेज हवाएं पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के संपर्क में आ सकती है जिससे भू-चुंबकीय तूफान और पृथ्वी के आयनमंडल में गड़बड़ी पैदा हो सकती है. इससे रेडियो तरंगों का संचार बाधित हो सकता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.









