
'भारत में भी ऐसा देखना चाहता हूं...', शशि थरूर ने ट्रंप-ममदानी की मुलाकात पर सिखा दिया लोकतंत्र का पाठ
AajTak
ट्रंप और ममदानी, जो काफी समय से एक-दूसरे पर बेहद तीखे वार करते रहे हैं, शुक्रवार को पहली बार व्हाइट हाउस में आमने-सामने आए. दोनों का मुलाकात के बाद का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पोस्ट किया.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की मुलाकात ने वैश्विक राजनीति में नया संकेत दिया है. इसी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का रहस्यमयी पोस्ट अब भारत में बहस का विषय बन गया है. थरूर ने इस मुलाकात को लोकतंत्र की असली भावना बताते हुए एक ऐसा संदेश दिया, जिसे कई लोग कांग्रेस के भीतर चल रहे हालिया विवादों से जोड़कर देख रहे हैं.
दरअसल, ट्रंप और ममदानी, जो काफी समय से एक-दूसरे पर बेहद तीखे वार करते रहे हैं, शुक्रवार को पहली बार व्हाइट हाउस में आमने-सामने आए. राजनीतिक ध्रुवीकरण, माइग्रेशन, क्राइम और हाउसिंग जैसे मुद्दों पर लगातार मतभेद रखने वाली यह जोड़ी मुलाकात में सहयोगी रवैया दिखाती नजर आई.
बैठक के दौरान जब पत्रकार ने ममदानी से पूछा कि क्या वे ट्रंप को फासिस्ट मानते हैं, तो ट्रंप ने खुद बीच में बोलते हुए कहा, “कह दीजिए, मुझे कोई दिक्कत नहीं.” इस गर्मजोशी भरे लहजे ने दोनों के संबंधों में आए बदलाव को साफ कर दिया.
यही वीडियो साझा करते हुए शशि थरूर ने लिखा, "लोकतंत्र को ऐसे ही काम करना चाहिए. चुनाव में अपने विचारों के लिए पूरी ताकत से लड़िए, लेकिन नतीजे आने के बाद देशहित में साथ मिलकर काम कीजिए. मैं भारत में ऐसा और देखना चाहूंगा. और मैं अपना हिस्सा करने की कोशिश कर रहा हूं."
थरूर की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब उन्हें हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति और उनकी कुछ पहलों की प्रशंसा के लिए पार्टी के भीतर असहज सवालों का सामना करना पड़ा था. कांग्रेस नेतृत्व उनकी इन टिप्पणियों से दूरी बनाता दिखा. ऐसे में उनका यह पोस्ट, जिसे कई लोग कूटनीतिक संदेश या तंज कह रहे हैं, राजनीतिक गलियारों में चर्चा का नया विषय बन गया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










