
भारत में बैन की जा सकती है ये पॉपुलर चीनी स्मार्टफोन कंपनी
AajTak
पिछले कुछ महीनों में सैकड़ो ऐप्स बैन करने के बाद अब भारत में चीनी कंपनी भी बैन हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल सिक्योरिटी को लेकर ये कदम उठाया जा सकता है.
पिछले कुछ समय से लगातार भारत सरकार अलग अलग चीनी ऐप्स बैन कर रही है. TikTok और PUBG Mobile से लेकर सैकड़ों चीनी ऐप्स बैन कर दिए गए हैं. अब चीनी कंपनियों की बारी लग रही है. क्योंकि जो रिपोर्ट आ रही है उससे ऐसा लग रहा है कि जल्द ही चीन की बड़ी स्मार्टफोन कंपनी पर शिकंजा कसा जा सकता है. चीनी कंपनी Huawei अमेरिका और कुछ दूसरे मुल्कों में पहले से ही बैन है. ये कंपनी भारत में टेलीकॉम से जुड़े इक्विपमेंट्स का बिजनेस बड़े पैमाने पर करती है. Huawei को अमेरिका पहले ही बैन कर चुका है. अब राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार भी इसपर बैन लगा सकती है. न्यूज एजेंसी Reuters के हवाले से ये रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार भारत सरकार नई टेक्नोलॉजी बिजनेस को चीनी कंपनियां के पास नहीं जाने देना चाहती है. इसकी एक वजह भारत सरकार के प्रोग्राम आत्मनिर्भर भारत को बताया गया है. इसमें सरकार ज्यादा से ज्यादा भारतीय कंपनियों को बढ़ावा देना चाहती है. भारतीय टेलीकॉम डिपार्टमेंट के अनुसार 15 जून के बाद मोबाइल कैरियर कुछ टाइप के इक्विपमेंट सिर्फ सरकार के अप्रूव्ड ट्रस्टेड सोर्स से ही खरीद सकते है. सरकार इसके लिए एक ब्लैकलिस्ट तैयार कर रही है. इस ब्लैकलिस्ट में शामिल कंपनियों से इक्विपमेंट नहीं खरीदा जा सकता है. इसमें Huawei के शामिल होने की भी काफी संभावनाएं जताई जा रही है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












