
भारत में बिकेगा 385 रुपये लीटर पेट्रोल? क्या सच साबित होगा ये अनुमान!
AajTak
क्रूड ऑयल को लेकर ही एक रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि कच्चे तेल कीमत 380 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है. इस रिपोर्ट के आधार पर कहा जा रहा है कि भारत में भी पेट्रोल की कीमतें 300 रुपये के आंकड़े को पार कर सकती हैं.
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price) क्या 300 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर सकती हैं? सोचिए अगर पेट्रोल-डीजल इतना महंगा हो गया, तो हमारी जेब पर कितना बोझ बढ़ जाएगा. फिलहाल देश में पेट्रोल की कीमतें 100 से 110 रुपये के आसपास हैं और डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है. देश में पेट्रोल की कीमतें क्रूड ऑयल के रेट (Crude Oil Rate) के अनुसार तय होती हैं. क्रूड ऑयल को लेकर ही एक रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि कच्चे तेल कीमत 380 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है.
इस रिपोर्ट को पढ़कर पूरी दुनिया में हलचल है. तो क्या वाकई भारत में भी पेट्रोल-डीजल प्रति 300 रुपये या उससे अधिक के रेट से बिकेगा. फिलहाल कच्चा तेल 111 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ग्लोबल मार्केट में बिक रहा है.
380 डॉलर बैरल पहुंचेगा क्रूड ऑयल
जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी के विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और यूरोपीय देश रूस पर और शिकंजा कसते हैं, तो वो क्रूड ऑयल का उत्पादन पांच मिलियन बैरल तक कम करक सकता है. इस वजह से पूरी दुनिया में क्रूड ऑयल 380 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच जाएगा. यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं.
रूस की वजह से पड़ेगा असर
जेपी मॉर्गन के एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर रूस कच्चे तेल के उत्पादन में प्रति दिन तीन मिलियन बैरल की कटौती करता है, तो लंदन बेंचमार्क पर क्रूड ऑयल की कीमतें 190 डॉलर तक पहुंच जाएंगी. वहीं, रूस इसे बढ़ाकर पांच मिलियन कर देगा, तो क्रूड ऑयल का रेट 380 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएगा. अब सवाल है कि इस बढ़ोतरी का भारत में कितना असर पड़ेगा.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








