
भारत में फाइजर की वैक्सीन को जल्द मिल सकती है मंजूरी, CEO ने दी ये जानकारी
AajTak
अमेरिकी कंपनी फाइजर की कोरोना वैक्सीन को जल्द ही भारत में मंजूरी मिल सकती है. कंपनी के सीईओ अल्बर्ट बौर्ला ने कहा कि हम भारत सरकार के साथ जल्द ही समझौते को अंतिम रूप देंगे.
भारत में जल्द ही अमेरिकी कंपनी फाइजर की वैक्सीन आ सकती है. कंपनी के सीईओ अल्बर्ट बौर्ला का कहना है कि भारत में फाइजर की वैक्सीन की मंजूरी की प्रक्रिया फाइनल स्टेज में है और जल्द ही कंपनी भारत सरकार के साथ समझौते को आखिरी रूप दे सकती है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत में फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी मिल जाएगी. फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बौर्ला ने मंगलवार को सालाना होने वाली बायोफार्मा एंड हेल्थकेयर समिट में कहा कि "वैक्सीन को भारत में मंजूरी मिलने की प्रक्रिया फाइनल स्टेज में है. मुझे उम्मीद है कि हम भारत सरकार के साथ जल्द ही समझौते को अंतिम रूप देंगे."
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











