
भारत में नेताओं के नेपो किड्स के प्रति गुस्सा थामने के लिए BJP ने कैसे तैयार किया सेफ्टी वॉल्व
AajTak
भारत की सियासत में नेपोटिज्म कहीं से भी नेपाल से कम नहीं है. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, दोनों ही तरफ खुलकर नेपोटिज्म का फायदा लिया जा रहा है. पर 2014 में जिस तरह बीजेपी ने वंशवाद की राजनीति के खिलाफ अभियान चलाया उससे करीब एक दर्जन राजनीतिक परिवारों के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लग गया. यह एक तरीके से भारत में नेपाल जैसी हिंसक क्रांति के खिलाफ सेफ्टी वॉल्व की तरह था.
नेपाल में Gen-Z के हिंसक आंदोलन के पीछे भ्रष्टाचार आदि तो है ही पर सबसे अधिक जिसकी चर्चा है वो नेपो किड्स हैं. नेपाल की घटना भारत के राजनीतिक परिदृश्य को भी आईना दिखाती है. यहां भी नेपोटिज्म (परिवारवाद) एक बड़ा मुद्दा है. भारत में नेपोटिज्म वंशवाद और परिवारवाद के रूप में प्रचलित है. जाहिर है कि भारत में भी वंशवाद लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करता है.
नेपाल में भड़की हिंसा के बाद भारत में नेपोटिज्म पर बहस तेज हो गई है.सोशल मीडिया पर बहुत से लोग ऐसी कामना करते हैं कि भारत में भी नेपो किड्स के खिलाफ क्रांति होगी और यहां भी नेताओं को जनता सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर मारेगी. पर क्या ऐसा सोचने वाले लोगों की मनोकामना कभी पूरी होगी? भारत में नेपोटिज्म के असर को समझने के लिए पहले यहां बीजेपी का वंशवाद बनाम विपक्ष (कांग्रेस, आरजेडी, सपा आदि) का परिवारवाद की बात करते हैं.
भाजपा ने 2014 का लोकसभा चुनाव और उसके बाद लगातार राज्यों में विपक्ष के सफाए के पीछे वंशवाद और परिवारवाद विरोधी पार्टी की राजनीति रही है. पर पार्टी के विरोधी इसे बीजेपी का पाखंड कहते हैं. सवाल यह उठता है कि नेपाल की तरह भारतीय समाज में नेताओं के बच्चों के लग्जरी वेकेशन और महंगे शौक का भारत की जनता पर कितना प्रभाव पड़ता है? आखिर भारत में वंशवाद और परिवार वाद के खिलाफ नफरती हिंसा का मामला नेपाल जैसा तूल क्यों नहीं पकड़ा?
भारत में छिड़ी वंशवाद पर बहस
नेपाल में नेपो किड्स को जिस तरह टार्गेट किया कुछ वैसा ही भारत में करने की कोशिश हो रही है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के बेटे की शादी में हल्दी के रस्म में उसे फूलों से नहलाया जा रहा है. इस फोटो को सोशल मीडिया पर डालकर कहा जा रहा है कि देखो किस तरह नेताओं के बेटे मौज कर रहे हैं. जब कि देश में सामान्य घरों में हल्दी की रस्म में दूल्हे को इस तरह का स्नान कराया जाता है. तमाम बीजेपी नेताओं के बेटों की फोटो डाली जा रही है और कहा जा रहा है कि नेपाल जैसी आंदोलन की जरूरत यहां भी है.
ठीक उसी तरह बीजेपी समर्थक लोग विपक्ष के नेताओं को धमकी दे रहे हैं. तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव उद्धव ठाकरे-आदित्य ठाकरे, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी जैसे नेपो किड्स को लेकर तंज कसे जा रहे हैं. जनता की इस तरह की पोस्ट्स दर्शाती हैं कि नेपाल का आंदोलन भारत में वंशवाद पर बहस छेड़ दिया है.भारतीय राजनीतिक परिवारों ने सत्ता पर कब्जा कर लिया है, जो मेरिट को नजरअंदाज करता है. नेपाल के नेपो किड्स आंदोलन की तरह, भारत में भी युवा बेरोजगारी 15-29 वर्ष के बीच में 23% दर के उच्चतम स्तर पर है और असमानता से त्रस्त हैं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








