
भारत में ट्विटर हैंडल ब्लॉक हुए तो बौखलाया PAK, शीर्ष भारतीय राजनयिक को तलब किया
AajTak
भारत में पाकिस्तान के दूतावासों के ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया गया है. आरोप है कि इन ट्विटर हैंडल से भारत के खिलाफ झूठी खबरें और दुष्प्रचार किया जा रहा था. पाकिस्तान के तुर्की, संयुक्त राष्ट्र, ईरान और मिस्त्र स्थित दूतावासों के अकाउंट को ब्लॉक किया गया है.
भारत में हाल ही में दूतावास के ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिए जाने से पाकिस्तान बौखला गया है और उसने शुक्रवार को इस्लामाबाद में भारत के शीर्ष राजनयिक को तलब कर लिया. इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारत के सामने कड़ा विरोध जताया है. पाकिस्तान ने यहां तक कह दिया है कि अभिव्यक्ति की आजादी को रोकने की कोशिश की जा रही है.
बताते चलें कि भारत में पाकिस्तान के दूतावासों के ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया गया है. आरोप है कि इन ट्विटर हैंडल से भारत के खिलाफ झूठी खबरें और दुष्प्रचार किया जा रहा था. पाकिस्तान के तुर्की, संयुक्त राष्ट्र, ईरान और मिस्त्र स्थित दूतावासों के अकाउंट को ब्लॉक किया गया है. बताया जा रहा है कि अन्य ट्विटर अकाउंट पर भी इस तरह की कार्रवाई हो सकती है. पाकिस्तान ने ट्विटर से इन अकाउंट्स की बहाली की मांग की है.
भारतीय राजनयिक को तलब कर विरोध जताया इस घटनाक्रम से पाकिस्तान नाराज हो गया है और उसने भारत के खिलाफ गुस्सा निकाला है. शुक्रवार को पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय प्रभारी डी' अफेयर (Cd’A) सुरेश कुमार को तलब कर लिया और विरोध दर्ज कराया. पाकिस्तान ने एक बयान में कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय प्रभारी डी' अफेयर्स (Cd'A) को आज विदेश मंत्रालय में बुलाया गया था और भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के राजनयिक मिशन के अकाउंट समेत ट्विटर पर 80 खातों पर बैन लगाने का विरोध किया गया है.
सूचना प्रवाह के खिलाफ की गई कार्रवाई: पाकिस्तान पाकिस्तान ने कहा कि हमारे ईरान, तुर्की, मिस्र, संयुक्त राष्ट्र और रेडियो पाकिस्तान के अकाउंट पर सेंसरशिप लगाया गया है. पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया कि ये हमारी आवाज पर अंकुश लगाने की कोशिश है. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कहा- Cd’A को बताया गया कि ये भारतीय कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय मानकों, दायित्वों, मानदंडों और सूचना के प्रवाह के ढांचे के खिलाफ है और भारत में मौलिक स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने का प्रयास है.
अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करना चाहिए भारत सरकार से पाकिस्तान के राजनयिक ट्विटर अकाउंट्स से तुरंत बैन हटवाने की अपील की गई है. भारत के इस कदम को 'अवैध' और 'सूचना तक पहुंच के अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ बताया गया है. पाकिस्तान ने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय मानकों का भी पालन करना चाहिए और मौलिक स्वतंत्रता और असहमति के सम्मान की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए.
भारत में पाकिस्तान के 6 चैनल और 16 यूट्यूब चैनल पर बैन बता दें कि हाल ही में भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के लिए पाकिस्तान स्थित 6 चैनलों समेत 16 YouTube समाचार चैनलों को ब्लॉक कर दिया है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








