
भारत में आ रहा HONOR Magic6 Pro, 2 अगस्त को होगा लॉन्च, इसमें है 180MP का कैमरा
AajTak
HONOR Magic6 Pro भारत में 2 अगस्त को लॉन्च होगा. इस हैंडसेट में कई अच्छे फीचर्स और दमदार कैमरा सेटअप मिलेगा. यह स्मार्टफोन पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है और अब यह फोन भारत में लॉन्चिंग को तैयार है. इसमें दमदार कैमरा लेंस का इस्तेमाल किया है. इसमें Falcon Camera System का इस्तेमाल किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
HONOR ने कंफर्म किया है कि वह भारत में 2 अगस्त को अपना फ्लैगशिप ग्रेड का स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है. इस मोबाइल फोन का नाम HONOR Magic6 Pro है. इस साल आयोजित हुए MWC 2024 में इस हैंडसेट को पेश किया था. इस हैंडसेट को DXOMARK 2024 Gold Labels का अवॉर्ड मिल चुका है. इस लॉन्चिंग की जानकारी खुद कंपनी ने शेयर की है.
HONOR Magic6 Pro को अपने खास फीचर की वजह से गोल्ड लेबल्स अवॉर्ड मिल चुके हैं. इसमें सुपीरियर रियर कैमरा और सेल्फी कैमरा, Immersive Audio एक्सपीरियंस, वाइब्रेंट डिस्प्ले और लॉन्ग लास्टिंग बैटरी मिलती है. ये जानकारी कंपनी ने दी.
Amazon India पर इस हैंडसेट की फीचर्स लाइव हो गए हैं. इस फोन में Quad-curved floating screen मिलेगी, जो 6.8-inch 120Hz OLED LTPO Adaptive Dynamic स्क्रीन है. इसमें 5000nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है. इसमें Dolby Vision सपोर्ट मिलता है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Nanocrystal Glass का इस्तेमाल किया है.
यह भी पढ़ें: Honor 200 5G सीरीज लॉन्च, 100W की चार्जिंग और 50MP का सेल्फी कैमरा, सेल में मिलेगा डिस्काउंट
HONOR Magic6 Pro में 50-megapixel का मेन कैमरा है, जो f/1.4-f/2.0 अल्ट्रा लार्ज इंटेलीजेंट वेरिएबल अपर्चर के साथ आता है. इसमें 180MP का पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस दिया है, जिसकी वजह से 2.5x Optical Zoom और 100X Digital Zoom मिलता है. इसमें तीसरा कैमरा भी 50MP का कैमरा है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 50MP का कैमरा दिया है, जिसके साथ TOF depth सेंसर भी मिलता है.
HONOR Magic6 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. इस फोन में ऑल न्यू HONOR सेकेंड जनरेशन सिलिकॉन कार्बन बैटरी के साथ HONOR E1 दिया है, जो एक बैटरी मैनेजमेंट चिपसेट है. यह एनर्जी एफिसिएंसी में इजाफा करता है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











