
भारत मुफ्त दे रहा Covaxin की सप्लाई, फिर भी नहीं मिल रहे अंतरराष्ट्रीय खरीदार
AajTak
कोवैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड को 15 जनवरी को एक ज्ञापन से सूचित किया गया था कि विदेश मंत्रालय द्वारा कोवैक्सीन के 8.1 लाख डोज को खरीदा जाएगा.
भारत इस कोरोना संकट के दौर में कई देशों को मुफ्त में कोविड-19 वैक्सीन दे रहा है. इसके बावजूद भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन को अंतरराष्ट्रीय खरीदार नहीं मिल रहे हैं. भारत ने कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे सात देशों को सहायता के तौर पर 'कोवैक्सीन' की 8.1 लाख खुराक देने की बात कही थी. हालांकि अब तक सिर्फ म्यांमार ने ही 2 लाख खुराक खरीदी है. कोविड-19 के खिलाफ भारत की तरफ से सद्भावना के तौर पर म्यांमार, मंगोलिया, ओमान, बहरीन, फिलीपीन्स, मालदीव और मॉरीशस को वैक्सीन भेजी जानी थी.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











