
भारत मंडपम AI समिट हंगामा: दिल्ली पुलिस ने आधी रात को ग्वालियर से उठाया कांग्रेस नेता, पुलिस की रडार पर 'टी-शर्ट प्रिंटर'
AajTak
Jitendra Yadav Gwalior Youth Congress Arrest: भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit-2026 के दौरान यूथ कांग्रेस के हंगामे के मामले में दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब 5वीं गिरफ्तारी ग्वालियर से हुई है.
भारत मंडपम में इंटरनेशनल डेलिगेट्स की मौजूदगी में 'शर्टलेस' प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर से यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस को संदेह है कि जितेंद्र इस पूरी साजिश का हिस्सा था और विरोध प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद था.
दिल्ली पुलिस की टीम ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित जितेंद्र के घर पर दबिश दी और उसे हिरासत में लिया. जितेंद्र यादव को दिल्ली लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया गया है.
पुलिस उन ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है जहां प्रदर्शन के दौरान पहनी गई विवादित टी-शर्ट्स प्रिंट करवाई गई थीं.
इससे पहले शनिवार को कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए 4 अन्य मुख्य आरोपियों कृष्णा हरि (बिहार), कुंदन यादव (बिहार), अजय कुमार (उत्तर प्रदेश) और नरसिम्हा यादव (तेलंगाना) की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
मजिस्ट्रेट ने इस प्रदर्शन को 'सार्वजनिक व्यवस्था पर सीधा हमला' और देश की राजनयिक छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया. इन चारों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.
क्या था पूरा मामला? शुक्रवार (20 फरवरी) को भारत मंडपम में जब अंतरराष्ट्रीय नेता और टेक दिग्गज AI Impact Summit में हिस्सा ले रहे थे, तब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अचानक अपनी कमीज उतारकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. उन्होंने 'Compromised PM' लिखे नारे लगाए और टी-शर्ट्स लहराईं.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








