
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की महिला कांस्टेबल पर हमला, आरोपी घुसपैठिए फरार
AajTak
बीएसएफ की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, बुधवार की सुबह कांस्टेबल ने जिले के रानाघाट इलाके में सीमा बाड़ के पास 13 से 14 बांग्लादेशी घुसपैठियों को देखा, जो चाकू और तलवारों से लैस थे. वे बांग्लादेश से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे.
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की एक महिला कांस्टेबल पर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने हमला कर दिया. इसके बाद उस महिला जवान ने आत्मरक्षा में गोली भी चलाई. लेकिन हमलावर वहां से भाग निकले. इस बारे में अर्धसैनिक बल ने एक बयान भी जारी किया है.
बीएसएफ की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, बुधवार की सुबह कांस्टेबल ने जिले के रानाघाट इलाके में सीमा बाड़ के पास 13 से 14 बांग्लादेशी घुसपैठियों को देखा, जो चाकू और तलवारों से लैस थे. वे बांग्लादेश से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे.
तभी बीएसएफ की वो जवान घुसपैठियों की ओर दौड़ी और उन्हें मौखिक चेतावनी दी, लेकिन वे जबरन भारतीय क्षेत्र में घुस आए और कांस्टेबल को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया. तब तक, महिला कांस्टेबल का एक साथी जवान भी मौके पर पहुंच गया और उसने घुसपैठियों की ओर एक स्टन ग्रेनेड फेंका, जो उन्हें रोकने में नाकाम रहा.
पीटीआई के मुताबिक, बीएसएफ के बयान में कहा गया कि अवैध सीमा पार करने और आत्मरक्षा में कांस्टेबल ने घुसपैठियों की ओर एक राउंड फायर किया. लेकिन सभी घुसपैठिए अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर बांग्लादेश की ओर भाग गए. हालांकि गोलीबारी से किसी घुसपैठिए के घायल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










