
भारत बनाम पाकिस्तान तनाव का असर? 13 शहरों में स्थगित हुआ ये इंजीनियरिंग-मेडिकल एग्जाम
AajTak
देश में युद्ध जैसे तनावपूर्ण हालात के कारण यह निर्णय लिया गया है. कोमेडके द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सरकार ने 13 शहरों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है. इन शहरों में जामनगर, अम्बाला, श्रीनगर, जम्मू, लुधियाना, भटिंडा, जालंधर, मोहाली, पटियाला, अमृतसर, जोधपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर शामिल हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए कई परीक्षाएं स्थतिग की जा रही हैं. हाल ही में ICAI ने फाइनल, इंटर और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स की परीक्षाओं स्थगित की थीं. अब इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. कर्नाटक के प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली कोमेडके (COMEDK) परीक्षा को देश के 13 शहरों में स्थगित कर दिया गया है. यह फैसला 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत सरकार के निर्देशों के बाद लिया गया है.
कोमेडके परीक्षा क्यों हुई स्थगित? देश में युद्ध जैसे तनावपूर्ण हालात के कारण यह निर्णय लिया गया है. कोमेडके द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, सरकार ने 13 शहरों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है. इन शहरों में जामनगर, अम्बाला, श्रीनगर, जम्मू, लुधियाना, भटिंडा, जालंधर, मोहाली, पटियाला, अमृतसर, जोधपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर शामिल हैं. इन शहरों में 10 मई को होने वाली कोमेडके परीक्षा अभी नहीं होगी.
1 लाख से अधिक उम्मीदवार देंगे परीक्षा कॉमेडके परीक्षा के लिए इस साल 1 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है. यह परीक्षा 10 मई 2025 को 28 राज्यों के 179 शहरों और 248 केंद्रों पर आयोजित होने वाली है (13 शहरों में परीक्षा स्थगित की गई है). यह परीक्षा तीन सेशन में आयोजित होगी, सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक, दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक और शाम 5:30 से 8:30 बजे तक.
नई तारीख का इंतजार कोमेडके ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित शहरों के छात्रों के लिए जल्द ही नई परीक्षा तारीख की घोषणा की जाएगी. छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे कोमेडके की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट्स का नियमित रूप से पालन करें. इससे वे किसी भी भ्रामक जानकारी से बच सकेंगे.
कई परीक्षाएं स्थगित देश की सीमा से सटे राज्यों में तनाव की स्थिति है. ऐसे में राजस्थान की यूनिवर्सिटी ने 15 मई से होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है. इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडियान (ICAI) ने भी सीए फाइनल, इंटर और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स और इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट (INTT AT) की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं.
जेईई-एडवांस्ड परीक्षा पर अपडेट फिलहाल जेईई-एडवांस्ड एग्जाम को लेकर कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है. यह परीक्षा 18 मई 2025 को निर्धारित है. इसके एडमिट कार्ड 11 मई को जारी होंगे. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आईआईटी कानपुर की आधिकारिक जेईई-एडवांस्ड वेबसाइट से ही जानकारी लें. किसी भी गलत या भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें. अभी तक जेईई-एडवांस्ड के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











