भारत-पाकिस्तान का होगा T20 वर्ल्ड कप 2026 में फिर आमना-सामना? जानें समीकरण
AajTak
भारत-पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को हार गया, इस मुकाबले के एक बड़ा सवाल यह है कि क्या दोनों ही देशों में अब दोबारा इस टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ंत हो सकती है. आइए इस संभावना को खंगाल लेते हैं.
भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप के रविवार को हुए लीग मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से शिकस्त दी. इस तरह भारत का T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 8-1 हो गया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत अब सुपर 8 स्टेज में पहुंच गया है. वहीं पाकिस्तान को क्वालिफाई करने के लिए नामीबिया को हराना होगा. नामीबिया का पाकिस्तान संग मुकाबला 18 फरवरी को दोपहर 3 बजे से होगा.
अब सवाल है क्या पाकिस्तान की टीम का भारत के साथ दोबारा मुकाबला हो सकता है? मौजूदा फॉर्मेट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान की टक्कर अधिकतम एक बार और हो सकती है, वह भी तभी, जब दोनों टीमें सुपर 8 से आगे का सफर तय करें.
सुपर 8 में भारत का शेड्यूल कैसे तय होगा? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुप A, B, C और D में बांटा गया है. हर ग्रुप में पांच टीमें हैं और प्रत्येक ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर 8 में पहुंचती हैं.
सुपर 8 में पहुंचने वाली आठ टीमों को फिर दो ग्रुप (ग्रुप 1 और ग्रुप 2) में चार-चार टीमों के रूप में बांटा जाता है. यहां सभी टीमें अपने ग्रुप में राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले खेलती हैं. यानी हर टीम एक दूसरे से एक बार खेलेगी. इन दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाती हैं, जिसके बाद फाइनल का रास्ता तय होता है. इस तरह भारत और पाकिस्तान की दोबारा भिड़ंत अब नॉकआउट समीकरणों पर निर्भर करेगी, जो टूर्नामेंट के रोमांच को और बढ़ा सकती है.
वैसे टूर्नामेंट से पहले टॉप आठ रैंक वाली T20I टीमों को क्वालिफिकेशन की उम्मीद में सुपर 8 स्टेज के लिए प्री-सीड किया गया था. ICC के प्री-सीडिंग सिस्टम के तहत भारत को X1 सीड किया था. इंग्लैंड Y1, ऑस्ट्रेलिया को X2, न्यूज़ीलैंड को Y2, वेस्ट इंडीज को X3, पाकिस्तान को Y3, साउथ अफ्रीका को X4 और श्रीलंका को Y4 किया गया. अगर सभी सीडेड टीमें क्वालिफाई कर जाती हैं तो ग्रुप 1 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका होंगे. जबकि ग्रुप 2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका होंगे. अगर कोई प्री-सीडेड टीम आगे नहीं बढ़ पाती है, तो उस ग्रुप से क्वालिफाई करने वाली टीम अपना तय स्लॉट ले लेगी.
क्या भारत vs पाकिस्तान के बीच क्या सुपर 8 में हो सकता है मैच भारत और पाकिस्तान के बीच अगर एक बार फिर मुकाबला होता है तो वह सुपर 8 में नहीं होगा. प्री-सीडिंग अरेंजमेंट के तहत भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग सुपर 8 ग्रुप में रखा जाएगा. क्योंकि इस स्टेज पर टीमें सिर्फ अपने ही ग्रुप की टीमों का सामना करती हैं, इसलिए सुपर 8 में दोबारा मैच संभव नहीं है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








