
भारत पर कड़ा फैसला लेकर फंस गए ऑस्ट्रेलियाई PM, कोर्ट से भी झटका
AajTak
भारत से स्वदेश लौटने की कोशिश करने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों पर रोक लगाने संबंधी फैसले को लेकर घिरे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को सफाई देनी पड़ी है. उन्होंने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इसकी संभावना बहुत कम है कि यात्रियों को 5 साल जेल की सजा हो या उन पर 66 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगे.
भारत से स्वदेश लौटने की कोशिश करने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों पर रोक लगाने संबंधी फैसले को लेकर घिरे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को सफाई देनी पड़ी है. उन्होंने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इसकी संभावना बहुत कम है कि यात्रियों को 5 साल जेल की सजा हो या उन पर 66 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगे. ऑस्ट्रेलियाई अपने प्रधानमंत्री के फैसले की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. (फोटो-Getty Images) ऑस्ट्रेलिया की एक अदालत भारत से आने वालों पर रोक संबंधी फैसले के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई को भी तैयार हो गई है. बेंगलुरु में मार्च महीने से फंसे 73 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई गैरी न्यूमैन ने फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है. इस बुजुर्ग शख्स के वकील क्रिस्टोफर वार्ड ने कहा कि उनके मुवक्किल ने संवैधानिकता, आनुपातिकता और तर्कशीलता के कई आधारों पर प्रतिबंध को चुनौती दी है. (फाइल फोटो)
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











