
भारत पर आरोप लगाने के बाद अब पलटा कनाडा, खुफिया रिपोर्ट में झूठ की खुली पोल
AajTak
कनाडा सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस (CSIS) ने अपनी रिपोर्ट फॉरेन इंटरफेरेंस कमीशन के समक्ष पेश की, जिसमें कहा गया कि भारत ने कनाडा के चुनाव में किसी तरह का दखल नहीं दिया. सीएसआईएस दरअसल चुनावों में संभावित विदेशी दखल की जांच कर रहा है.
कनाडा ने इस साल फरवरी में भारत पर बेहद संगीन आरोप लगाए थे. भारत पर कनाडा के 2019 और 2021 के चुनावों में दखल देखने का आरोप लगाया गया था. लेकिन अब मामले की जांच के लिए बनाई गई समिति ने कहा है कि भारत ने कनाडा के 2021 के चुनाव में किसी तरह का दखल नहीं दिया था.
इस संबंध में कनाडा सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस (CSIS) ने अपनी रिपोर्ट फॉरेन इंटरफेरेंस कमीशन के समक्ष पेश की, जिसमें कहा गया कि भारत ने कनाडा के चुनाव में किसी तरह का दखल नहीं दिया. सीएसआईएस दरअसल चुनावों में संभावित विदेशी दखल की जांच कर रहा है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं कि भारत ने कनाडा के चुनावों को प्रभावित करने की या उसमें हस्तक्षेप करने की कोशिश की थी.
लेकिन इससे पहले कहा गया था कि भारत और पाकिस्तान ने 2019 और 2021 के कनाडा के आम चुनावों में दखल देने की कोशिश की थी. बता दें कि इन चुनावों में प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी को जीत मिली थी.
हालांकि, कनाडा की खुफिया एजेंसी ने ये जरूर कहा कि चीन ने कनाडा के दो आम चुनावों में गुपचुप तरीके से हस्तक्षेप किया था. कनाडा की खुफिया एजेंसी CSIS का कहना है कि चीन के संदिग्ध दखल के ठोस सबूत भी मिले हैं.
भारत पर क्या आरोप लगे थे?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










