
'भारत पर आप भरोसेमंद पार्टनर के रूप में विश्वास कर सकते हैं', पापुआ न्यू गिनी के पीएम से बोले मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे के साथ तीसरे भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग (FIPIC) शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की
पापुआ न्यू गिनी के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वहां तीसरे भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग (FIPIC) शिखर सम्मेलन में शिरकत की. पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के साथ सम्मेलन की सह अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को वह (जेम्स मारापे) एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में देख सकते हैं. उन्होंने परापे को हरंसभव सहायता का भरोसा भी दिया.
सम्मेलन के दौरान पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'भारत आपके डेवलेंपमेंट पार्टनर होने पर गर्व करता है. मानवीय सहायता हो या आपका विकास, भारत को आप भरोसेमंद पार्टनर के रूप में देख सकते हैं और उस पर विश्वास कर सकते हैं. हम बिना किसी संकोच के आपके साथ अपने अनुभव और क्षमताओं को साझा करने के लिए तैयार हैं. डिजिटल टेक्नोलॉजी हो या स्पेस टेक्नोलॉजी, हेल्थ सिक्योरिटी हो या फूड सिक्योरिटी, क्लाइमेट चेंज हो या अन्य, हम हर तरह से आपके साथ हैं.'
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपकी तरह हम भी बहुपक्षवाद में विश्वास करते हैं और एक मुक्त, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक का समर्थन करते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशों की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करते हैं. ग्लोबल साउथ की आवाज भी यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में बुलंदी से उठनी चाहिए इसलिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं का सुधार हमारी साझा प्राथमिकता होनी चाहिए.
कोविड महामारी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कोरोना महामारी का असर सबसे ज्यादा ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ा. जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा, भूख, गरीबी और स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत चुनौतियां पहले से ही थीं, अब नई समस्याएं पैदा हो रही हैं...जिन्हें हम अपना विश्वसनीय मानते थे, पता चला कि जरूरत के समय वो हमारे साथ खड़े नहीं थे... मुझे खुशी है कि भारत मुश्किल की घड़ी में अपने पैसेफिक आइलैंड मित्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा. भारत में बनी वैक्सीन हो या जरूरत की दवाईयां, गेहूं हो या चीनी, भारत अपनी क्षमताओं के मुताबिक सभी देशों की मदद करता रहा. जैसा मैने पहले भी कहा है कि मेरे लिए आप लार्ज ओसन कंट्री हैं, स्मॉल आइलैंड स्टेट्स नहीं.आपका यह महासागर ही आपको भारत को आपके साथ जोड़ता है.'
पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे (FIPIC) ने कहा, 'हम सभी का इतिहास एक जैसा रहा है. इतिहास ग्लोबल साउथ के देशों को एकजुट रखता है. द्विपक्षीय बैठक में मुझे आश्वस्त करने के लिए मैं आपको (प्रधानमंत्री मोदी) धन्यवाद देता हूं. भरोसा है कि इस साल जी20 की मेजबानी करते समय आप वैश्विक दक्षिण से संबंधित मुद्दों की पैरवी करेंगे.'

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











