
'भारत ने निज्जर की हत्या के सबूत मांगे, हम जांच से नहीं भाग रहे...', कनाडा के आरोपों पर बोले जयशंकर
AajTak
एस जयशंकर ने आतंकी निज्जर की हत्या के मामले का जिक्र करते हुए कहा, हमें लगता है कि कनाडाई राजनीति ने हिंसक और अतिवादी राजनीतिक विचारों को जगह दी है. जो हिंसक तरीकों समेत भारत में अलगाववाद की वकालत करते हैं. इन लोगों को कनाडाई राजनीति में समायोजित किया गया है.
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत ने कनाडा से आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने के आरोपों के समर्थन में सबूत देने को कहा है. इतना ही नहीं जयशंकर ने कहा कि भारत मामले में जांच से इनकार नहीं कर रहा है.
दरअसल, कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के पार्किंग में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी. पिछले दिनों कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अपने देश की संसद में निज्जर को कनाडाई नागरिक बताते हुए उसकी हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ बताया था. हालांकि, भारत ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था. इसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी देखने को मिली.
विदेश मंत्री जयशंकर ने एक पत्रकार से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, "हमने कनाडाई लोगों को बताया है. हमें लगता है कि कनाडाई राजनीति ने हिंसक और अतिवादी राजनीतिक विचारों को जगह दी है. जो हिंसक तरीकों समेत भारत में अलगाववाद की वकालत करते हैं. इन लोगों को कनाडाई राजनीति में समायोजित किया गया है.
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग गलत- एस जयशंकर
उन्होंने कहा, कनाडा में ऐसी स्थिति आ गई है कि उच्चायुक्त समेत हमारे राजनयिकों पर हमला किया गया, उच्चायोग और महावाणिज्य दूतावास पर स्मोक बम फेंके गए, मेरे राजनयिकों ने सार्वजनिक रूप से और रिकॉर्ड पर इनकी जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. एस जयशंकर ने कहा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी एक निश्चित जिम्मेदारी के साथ आती है. उन स्वतंत्रताओं का दुरुपयोग और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इसका इस्तेमाल बर्दाश्त करना बहुत गलत होगा.
एस जयशंकर ने कहा, कनाडा ने अपने आरोप के समर्थन में भारत के साथ कोई सबूत साझा नहीं किया. उन्होंने कहा, देखिए अगर आपके पास ऐसा आरोप लगाने का कोई कारण है, तो हमारे साथ सबूत साझा करें. हम किसी जांच से इनकार नहीं कर रहे हैं. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









