
भारत ने इसलिए चकलाला एयरबेस को किया ध्वस्त, मिट्टी में मिलाए पाकिस्तान के इरादे
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जब से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया है. उसके बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और लगातार भारत के आम नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है. भारतीय सेना सधे हुए तरीके से लगातार पाकिस्तान को जवाब दे रही है.
पाकिस्तान पिछले तीन दिनों से लगातार भारत के खिलाफ सैन्य हमला कर रहा है. जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन और मिसाइल अटैक शुक्रवार की रात को भी जारी रखा, भारतीय सेना लगातार पाकिस्तान के हर हमले को विफल कर रही है और उसे मुंहतोड़ जवाब भी दे रही है. इस बीच ये दावा है कि भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाया है और जहां से पाकिस्तान अटैक कर रहा था, उन्हीं जगहों को खतम करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. इस बीच एक खबर ये भी है कि भारत ने खासतौर पर चकलाला में मौजूद पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया है. जिस वक्त भारत मुरीदके और बहावलपुर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चला रहा था, उस वक्त यही बेस एक्टिव था और भारतीय सेना के ऊपर मिसाइल दाग रहा था. ऐसे में भारत ने अब इसे ही खतम करने की ठान ली है.
शुक्रवार रात को पाकिस्तान ने जब फिर से हमला बोला, उसके जवाब में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान के चार एयरबेस को टारगेट बनाया है और पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट करने में सफलता भी हासिल की है.
क्लिक करें: जानिए पाकिस्तान के लिए कितने अहम हैं ये एयरबेस, जिन्हें भारत ने बनाया निशाना
पाकिस्तान लगातार कर रहा है ड्रोन हमला बता दें कि पाकिस्तान भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारत पर लगातार ड्रोन हमला कर रहा है, हालांकि उसका हर हमला भारत का डिफेंस सिस्टम नष्ट कर रहा है. इसके बावजूद पाकिस्तान नहीं मान रहा है, पाकिस्तान अभी भी भारत के आम नागरिकों को टारगेट कर रहा है. यही कारण है कि जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों, पंजाब, गुजरात, राजस्थान यानी लगभग पाकिस्तानी सीमा से सटे लगभग हर राज्य को पाकिस्तान की ओर से निशाना बनाया जा रहा है. पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों के बाद भारत की तीनों सेना हाई अलर्ट पर हैं और समय-समय पर पाकिस्तान को कड़ा जवाब भी दिया जा रहा है. यही कारण है कि शनिवार सुबह पाकिस्तान के चार एयरबेस तबाह होने की खबर आई, इसके अलावा भारतीय सेना ने एलओसी पर मौजूद पाकिस्तानी सेना की कुछ चौकियों को भी निशाना बनाया है, जहां से जम्मू-कश्मीर में ड्रोन अटैक किए जा रहे थे.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









