
'भारत ने अब टैरिफ घटाने की पेशकश की, उसे सालों पहले ऐसा कर देना था...', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर एकतरफा व्यापार और रूस से तेल व सैन्य खरीद का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका को भारी सामान बेचता है, लेकिन अमेरिकी कंपनियों को उच्च शुल्क के कारण भारत में कारोबार करने में मुश्किल होती है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें ट्रंप ने दावा किया कि भारत अमेरिका को भारी मात्रा में सामान बेचता है, जबकि अमेरिका भारत को बहुत कम सामान बेच पाता है, जिसे उन्होंने दशकों से चला आ रहा 'एकतरफा आपदा' करार दिया.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा, 'बहुत कम लोग जानते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार करते हैं, लेकिन वह अमेरिका के साथ बहुत बड़े स्तर पर व्यापार करता है. दूसरे शब्दों में, वे हमें अपने सबसे बड़े ग्राहक के रूप में भारी मात्रा में सामान बेचते हैं, लेकिन हम उन्हें बहुत कम बेच पाते हैं.'
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बदली वर्ल्ड ऑर्डर की शक्ल, ट्रंप को आ गई अक्ल? बहुत कुछ कहती है US एंबेसी की पोस्ट और उसकी टाइमिंग!
दुनिया में सबसे ज्यादा है भारत का टैरिफ: ट्रंप
उन्होंने भारत पर दुनिया में सबसे ज्यादा इम्पोर्ट ड्यूटी (दूसरे देशों से आने वाले सामान पर आयात शुल्क) लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत में कारोबार करना मुश्किल हो गया है. ट्रंप ने भारत के रूस से तेल और सैन्य उपकरण खरीदने पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भारत रूस से भारी मात्रा में तेल और सैन्य उपकरण खरीदता है, जबकि अमेरिका से बहुत कम खरीदता है.
US President Donald Trump posts on Truth Social, says, "What few people understand is that we do very little business with India, but they do a tremendous amount of business with us. In other words, they sell us massive amounts of goods, their biggest “client,” but we sell them… pic.twitter.com/CmD7j4jSdM

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.











