
भारत-नेपाल बॉर्डर पर अवैध मजार पर बुलडोजर, दशकों पुराना कब्जा हटा
AajTak
भारत-नेपाल सीमा पर नोमैंस लैंड पर बने दशकों पुराने अवैध धार्मिक ढांचे को ध्वस्त किया जा रहा है, जिसे 'बगिया के बाबा' की मजार और ईदगाह के नाम से जाना जाता था. श्रावस्ती में सरकारी अधिकारी आशीष भारद्वाज ने बताया कि सरकारी भूमि, जिसमें कुम्हारी कला की जमीन भी शामिल है, पर से अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज़ी से चल रहा है और कहा कि 'मौके पर हम लोगों ने कार्रवाई की.'

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











