
'भारत दो महीने में सॉरी बोलेगा', डोनाल्ड ट्रंप के मंत्री की धमकी, सामने रखीं तीन शर्तें
AajTak
अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि भारत को अमेरिकी दबाव मानना पड़ेगा. रूस से तेल आयात बढ़ाने और ब्रिक्स में शामिल होने पर उन्होंने चेतावनी दी कि या तो अमेरिका का समर्थन करो या 50% टैरिफ भुगतो. लुटनिक ने अमेरिका की आर्थिक ताकत और ग्राहक की अहमियत बताते हुए कहा कि भारत को अपना रुख़ तय करना होगा.
अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि टैरिफ पर अमेरिका की सख्ती के बावजूद भारत को आखिरकार दबाव मानना पड़ेगा. रूस से भारत के बढ़ते तेल व्यापार पर बोलते हुए लुटनिक ने कहा कि भारत लंबे समय तक अमेरिका को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकता. लुटनिक ने चेतावनी दी कि अगर भारत ने अपना रुख नहीं बदला, तो उसके निर्यात पर अमेरिका 50% तक का भारी टैरिफ लगाएगा. उन्होंने कनाडा और अमेरिका के बीच हुए पुराने टैरिफ विवाद का ज़िक्र करते हुए कहा कि जवाबी कदम उठाने से अक्सर छोटी अर्थव्यवस्थाओं को ही ज़्यादा नुकसान होता है.
ट्रंप के सहयोगी के मुताबिक भारत का सख़्त रुख़ ज़्यादा दिन नहीं चलेगा. उन्होंने कहा कि शुरू में बड़े ग्राहक से टकराना अच्छा लगता है, लेकिन अंत में कारोबारी वर्ग अमेरिका से समझौता चाहेगा. लुटनिक ने दावा किया कि एक-दो महीने में भारत बातचीत की मेज़ पर लौटेगा. वे माफ़ी मांगेंगे और डोनाल्ड ट्रंप के साथ समझौता करने की कोशिश करेंगे. लुटनिक ने आगे कहा कि आखिरकार फैसला डोनाल्ड ट्रंप का होगा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से कैसे पेश आएं. उन्होंने कहा कि ट्रंप राष्ट्रपति हैं और यह फैसला उन्हीं की मेज़ पर होगा.
लुटनिक ने कहा कि 50% अमेरिकी टैरिफ से बचने के लिए भारत को तीन शर्तें माननी होंगी. उन्होंने साफ कहा कि भारत को या तो अमेरिका के साथ गठबंधन करना होगा या फिर ब्रिक्स के जरिए रूस और चीन के साथ रिश्ते मज़बूत करने का रास्ता चुनना होगा. उन्होंने कहा कि भारत अपना बाज़ार नहीं खोलना चाहता. भारत को रूसी तेल खरीदना बंद करना होगा. ब्रिक्स में शामिल होना बंद करना होगा.
लुटनिक ने कहा कि अगर तुम (भारत) रूस और चीन के बीच पुल बनाना चाहते हो, तो बनाओ, लेकिन याद रखो या तो अमेरिकी डॉलर और अमेरिका का समर्थन करो, अपने सबसे बड़े ग्राहक का समर्थन करो या 50 प्रतिशत टैरिफ़ भुगतने के लिए तैयार रहो. देखते हैं कि ये कब तक चलेगा. अमेरिका की आर्थिक ताकत का जिक्र करते हुए लुटनिक ने कहा कि हम दुनिया के बड़े खरीदार हैं, हमारी अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की है. आखिर में, ग्राहक हमेशा सही होता है.
ट्रंप के तंज पर क्या बोले लुटनिक? जब लुटनिक से ट्रंप के ट्रुथ सोशल पोस्ट के बारे में पूछा गया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा था 'लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है, उनका भविष्य लंबा और समृद्ध हो', इस पर उन्होंने जवाब दिया कि युद्ध शुरू होने के बाद भारत ने रूस से अपना तेल आयात 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत से अधिक कर दिया. रूसी संघर्ष से पहले भारत रूस से 2 प्रतिशत से भी कम तेल खरीदता था, लेकिन अब यह 40 प्रतिशत से भी ज्यादा हो गया है, चूंकि रूसी तेल पर प्रतिबंध है, इसलिए यह बहुत सस्ता है क्योंकि रूस इसे बेचने के लिए खरीदार ढूंढ रहा है. इसलिए भारत ने सोचा कि ठीक है, इसे सस्ते में खरीदते हैं और फायदा उठाते हैं. लुटनिक ने इसे पूरी तरह गलत और हास्यास्पद बताते हुए कहा कि भारत को तय करना होगा कि वह किस पक्ष में रहना चाहता है.
'अमेरिका बातचीत के लिए तैयार' जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका भारत के साथ बातचीत करने को तैयार है, तो उन्होंने कहा कि हम हमेशा बातचीत के लिए तैयार हैं, उन्होंने कहा कि चीनी हमें सामान बेचते हैं, भारतीय हमें बेचते हैं, लेकिन वे एक-दूसरे को नहीं बेच पाएंगे. हम दुनिया के बड़े खरीदार हैं. लोग याद रखें, हमारी 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था ही दुनिया का बड़ा ग्राहक है. इसलिए आखिर में उन्हें हमारे पास ही आना पड़ेगा, क्योंकि ग्राहक हमेशा सही होता है. उन्होंने कहा कि भारत अभी अपना बाज़ार नहीं खोलना चाहता, रूस से तेल खरीदना बंद नहीं करना चाहता और ब्रिक्स का हिस्सा बनना भी बंद नहीं करना चाहता.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







