
भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ब्रेक लेकर दिल्ली पहुंचे राहुल गांधी, अब मंगलवार से होगी शुरू
AajTak
राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से एक बार फिर ब्रेक लेकर दिल्ली आ गए हैं. कांग्रेस नेता ने बताया कि अब ये यात्रा 12 मार्च दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. इसी दिन एक आदिवासी सम्मेलन किया जाएगा.
राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल गुजरात में है, लेकिन कांग्रेस की इस यात्रा पर एक बार फिर से ब्रेक लग गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी दिल्ली जा रहे हैं और इसी के चलते भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 11 मार्च को विश्राम रहेगा.
13 मार्च को होगा महिला अधिवेशन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 11 मार्च विश्राम रहेगा. इसके बाद 12 मार्च को दोपहर 2 बजे से यात्रा फिर से शुरू होगी. उसी दिन एक आदिवासी सम्मेलन होगा और फिर 13 मार्च को धुले में एक महिला अधिवेशन भी होगा. इस अधिवेशन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी संबोधित करेंगे.
14 जनवरी से शुरू हुई यात्रा राहुल गांधी की ये यात्रा 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर से शुरू हुई है. ये यात्रा 6,200 किमी की दूरी तय करेगी जो मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, यूपी, एमपी, राजस्थान, गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में खत्म होगी.वायनाड से चुनावी मैदान में उतरेंगे राहुल
कांग्रेस ने बीते दिनों लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में राहुल गांधी, भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल जैसे दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं. कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया है कि राहुल गांधी एक बार फिर से केरल की वायनाड सीट से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं. वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि एक साल पहले भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली. हम समंदर के तट से चले और हिमालय तक हमारी यात्रा पहुंची. तब ये मैसेज सामने आया कि हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये देश नफरत का नहीं, मोहब्बत का देश है. हमारी पहली लड़ाई नफरत को खत्म करने की है.नफरत को मोहब्बत से ही खत्म किया जा सकता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







